ब्रेकिंग न्यूज़

Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल

नीतीश के कई अधिकारी अरबपति, विजय सिन्हा बोले- ऐसे लोगों की जांच कराएं सीएम

नीतीश  के कई अधिकारी अरबपति, विजय सिन्हा बोले- ऐसे लोगों की जांच कराएं सीएम

17-Nov-2022 09:15 PM

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध का मामला हो या नियुक्ति पत्र वितरण का बीजेपी नेता सरकार पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। इसके साथ ही बीजेपी नेता सरकार पर भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाते रहे हैं। अब एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। विजय सिन्हा ने कहा है कि मुख्यमंत्री के साथ रहने वाले कई अधिकारियों के पास बेनामी संपत्ति है और उनके पास अरबों की संपत्ति है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐसे लोगों की जांच कराकर उनके नाम सामने लाएं।


विजय सिन्हा ने कहा है कि बिहार में नेता बनने के बाद से कई लोगो की संपत्ति बढ़ गई है। राजनीति में आने से पहले जो लोग शून्य पर थे आज वे अरबों के मालिक बन गए हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ रहने वाले कई पदाधिकारी भी अरबपति हैं। कईयों के पास बेनामी संपत्ति है, मुख्यमंत्री इसकी ईमानदारी से जांच कराएं। अगर उसमें बीजेपी के लोगों का नाम भी आता है तो उसे भी सामने लाएं। 


वहीं उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के नियोजित शिक्षकों को नियमित करने का वादा किया था। जेडीयू के चुनावी मेनीफेस्टों में इस बात का जिक्र था। बिहार के करीब साढ़े चार लाख लोग सड़क पर अनशन और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि नियोजित शिक्षकों को नियमित किया जाएगा और उन्हें सरकारी कर्मी की तरह सभी सुविधाएं दी जाएंगी लेकिन सीएम नीतीश ने अपने वादे को पूरा नहीं किया। राज्य के संविदाकर्मी इस आश में जी रहे हैं कि उनकी सेवा कब स्थाई की जाएगी। मुख्यमंत्री बिहार के नौजवानों को सिर्फ बरगलाने का काम कर रहे हैं।