Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा
30-Sep-2019 03:51 PM
PATNA : सत्ता के गलियारे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. 2 अक्टूबर को शुरू होने वाले जल-जीवन-हरियाली मिशन की लॉन्चिंग टल गई है। बिहार में आपदा की स्थिति को देखते हुए अब 2 अक्टूबर को जल-जीवन-हरियाली मिशन की शुरुआत नहीं होगी। आपको बता दें कि इसके पहले भी जल-जीवन-हरियाली मिशन की लॉन्चिंग एक बार टल चुकी है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल संचय और पर्यावरण संरक्षण को सरकार के एजेंडे में शामिल करते हुए जल-जीवन-हरियाली मिशन की शुरुआत करने की योजना बनाई है। इसे नीतीश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है लेकिन बिहार में बाढ़ के हालात को देखते हुए अब इसकी लॉन्चिंग टल गई है।
नीतीश सरकार ने 2 अक्टूबर को जल-जीवन-हरियाली मिशन की लॉन्चिंग के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की थी। मुख्य सचिव दीपक कुमार ने खुद इसकी लॉन्चिंग की कार्य योजना की समीक्षा की थी। गांधी जयंती के दिन अवकाश होने के बावजूद जल-जीवन-हरियाली मिशन की लॉन्चिंग के लिए सरकारी स्कूलों को खुला रखने का आदेश जारी किया गया था। सुबह के वक्त छात्रों से प्रभातफेरी कराए जाने और फिर बाद में जल-जीवन-हरियाली मिशन के लिए स्कूली छात्र छात्राओं को शपथ भी लेनी थी। हालांकि यह अब तक साफ नहीं हो पाया है की जल-जीवन-हरियाली मिशन की लॉन्चिंग आगे किस तारीख को होगी।