ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

नीतीश के गुण गा रहीं लालू की पार्टी की ये महिला MLA, किया ये बड़ा दावा

10-Feb-2020 03:54 PM

By Rahul Singh

PATNA : बिहार के चुनावी सीजन में दल-बदल की जमीन अभी से तैयार करने में नेता जुटे हुए हैं। उधर जेडीयू विधायक जावेद इक़बाल अंसारी ने लालू की तारीफ में कसीदे पढें और उनसे मिलने रिम्स पहुंच गए तो इधर आरजेडी की महिला विधायक नीतीश के गुण गाने लगी हैं। यहां तक कि विधायक महोदया ने दावा कर दिया है कि 2020 के चुनाव में वे जेडीयू की टिकट पर चुनाव भी लड़ने जा रही हैं।


वैशाली के पातेपुर से आरजेडी विधायक प्रेमा चौधरी ने पार्टी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। मैडम आरजेडी के युवराज तेजस्वी यादव से खासी नाराज दिख रही हैं। और हाल-फिलहाल उनकी नाराजगी बढ़ती ही चली जा रही है। सबसे पहले तो उनकी इच्छा के खिलाफ हाजीपुर से शिवचंद्र राम को हाजीपुर के टिकट दिया गया है जबकि वे खुद वहां से चुनाव लड़ना चाहती थी। इसके बाद से ही उनकी नाराजगी बढ़ती ही चली जा रही है। अब तो महिला विधायक का दर्द और भी हरा  हो गया है, उन्हें अपने क्षेत्र में ही पार्टी के बड़े नेताओं के होने वाले कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं मिल रहा है। नाराज एमएलए मैडम आरजेडी विधायक दल की बैठक में भी शामिल नहीं हुई। अब तो उन्होनें खुल कर एलान कर दिया है कि वे इस बार पातेपुर से जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ेगी।साथ ही उन्होनें जेडीयू अध्यक्ष और सूबे के सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ भी की है।


प्रेमा चौधरी दलित समाज से आती हैं और तीन बार पातेपुर से विधायक रह चुकी हैं। प्रेमा चौधरी पार्टी नेता तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होनें कहा कि वे कुछ चाटुकारों से घिरे हुए हैं किसी की नहीं सुनते केवल अपनी ही मर्जी की करते हैं। प्रेमा चौधरी ने कहा कि पार्टी का कल्चर ही खत्न होते जा रहा है पुराने लोगों की पूछ खत्म होती जा रही है जबकि लालू यादव के टाइम में ऐसा नहीं था सभी को सम्मान मिलता था। प्रेमा चौधरी के बागी तेवर के बाद अब आरजेडी के एक और विधायक का पार्टी से जाना तय माना जा रहा है। इससे पहले पार्टी के विधायक फराज फातमी और महेश्वर प्रसाद यादव भी नीतीश की तारीफ कर पार्टी से बगावत कर चुके हैं।