Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा
30-Sep-2019 12:11 PM
PATNA : भीषण बारिश से पटना समेत कई जिलों में बेकाबू हुए हालात का दोष मौसम विभाग पर थोपने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोशिशों की पोल खुल गयी है. मौसम विभाग ने आज तमाम कागजात जारी करते हुए बताया है कि 19 सितंबर से ही उसने राज्य सरकार को लगातार अलर्ट किया था. बता दिया था कि सूबे में भीषणतम बारिश होने वाली है. इसके बावजूद अगर मौसम विभाग को दोष दिया जा रहा है तो ये सरासर गलत है.
नीतीश कुमार के आरोपों की पोल खुली
दरअसल कल नीतीश कुमार ने कहा था कि मौसम विभाग भी सही तरीके से जानकारी नहीं दे पाया. कभी कुछ कहा जा रहा था तो सभी कुछ. इससे राज्य सरकार भी सही तरीके से काम नहीं कर पायी. मुख्यमंत्री के आरोपों के बाद आज मौसम विभाग ने कागजातों के साथ सफाई दी. मौसम विभाग के कागजातों से सरकार की पोल खुल गयी है.
19 सितंबर को ही मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट
मौसम विभाग के उप निदेशक आनंद शंकर ने आज तमाम कागजात जारी करते हुए बताया कि उनके विभाग ने 19 सितंबर से बिहार में अलर्ट जारी कर दिया था. राज्य सरकार के साथ ही तमाम जिलाधिकारियों को लगातार अलर्ट भेजा गया. मौसम विभाग ने पहले ही बता दिया था कि बिहार में 26 से लेकर 29 सितंबर के बीच भीषण बारिश होने वाली है. इसके बावजूद राज्य सरकार सतर्क नहीं हुई तो इसका दोष मौसम विभाग पर नहीं दिया जा सकता है. उप निदेशक ने कहा कि राज्य सरकार अपना दोष मौसम विभाग पर नहीं मढे. मौसम विभाग ने हर जानकारी राज्य सरकार को पहले ही दे दी थी.
राज्य सरकार की कलई खुली
मौसम विभाग के कागजातों से साफ है कि राज्य सरकार को पहले से ही जानकारी दी थी कि बिहार में बारिश से हालात बिगड़ने जा रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद राहत और बचाव की कोई कार्रवाई नहीं की गयी. राजधानी पटना तक में पूरा सरकारी तंत्र सांप निकल जाने के बाद लकीर पीटने जैसी कार्रवाई करता रहा. सरकार ने राहत और बचाव का पहले से कोई इंतजाम नहीं किया था.