मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
16-Jan-2020 12:08 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : अभी-अभी राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर आ रही है। आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा भी सीएम नीतीश कुमार की राह पर चल पड़े हैं। कुशवाहा ने भी मानव शृंखला के तर्ज पर मानव कतार बनाने का एलान कर दिया है। शिक्षा और बेरोजगारी के मुद्दे पर कुशवाहा मानव कतार बनाएंगे।
नीतीश के मानव श्रृंखला के बाद कुशवाहा अब मानव कतार बनाएंगे।नीतीश कुमार जल जीवन हरियाली पर मानव श्रृंखला बनवा रहे तो रालोसपा शिक्षा में सुधार एवं राज्य में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ मानव कतार लगाएगी।कुशवाहा ने कहा कि गैर बीजेपी(एनडीए) छोड़ सभी दलों को पत्र लिख कर 24 जनवरी को मानव कतार में शामिल होने का निमंत्रण भेजे है और अपील कर रहे है कि सभी दलों के लोग शामिल हो।
भले ही उन्होनें नीतीश की राह पर चलने का एलान किया लेकिन मानव शृंखला पर कुशवाहा ने करारा हमला बोला। उन्होनें कहा कि लोगों का ध्यान भटकाने के लिए वे ऐसा कर रहे हैं। उनकी जो ड्यूटी है इसमें वे फेल हैं। जिसतरह बीजेपी के लोग कर रहे है वहीं काम जेडीयू भी कर रही है। पार्टी का काम कर रहे हैं और सरकारी धन का वे दुरुपयोग कर रहे हैं ।पूरा सरकारी महकमा को लगा दिया गया है। स्कूल के बच्चों को नाहक ही परेशान किया जा रहा है।पढ़ाई की बर्बादी हो रही है।
कुशवाहा ने कहा की बिहार सरकार राज्य में बढ़ती बेरोजगारी से घबराकर 20 जनवरी को होने वाली सिपाही बहाली को रद्द किया गया है।जिस तरह पिछले परीक्षा के दिन छात्रों की भीड़ रेलवे पटरियों पर दिखी थी उस से पूरे देश विदेश में बिहार के बेरोजगारी की तस्वीरें सामने आई थी।जिस वजह से सरकार की काफी फजीहत हुई थी इस बेरोजगारी के भीड़ से घबराई नीतीश सरकार ने सिपाही बहाली परीक्षा कैंसिल कर दिया है।
कुशवाहा ने कहा कि जल जीवन हरियाली की उन्हें अभी याद आ रही है 15 साल तक कहां थे। चुनाव आ गया है तो उन्हें पर्यावरण दिख रहा है। उन्होनें कहा था रोजगार देंगे, अच्छी शिक्षा देंगे, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएंगे ये सब वादा उन्हें क्यों नहीं याद आ रहा । इन सब का जवाब भी उन्हें देना होगा।