TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
14-Feb-2024 09:14 PM
By MANOJ KUMAR
PATNA: बिहार प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव स्तर के दो अधिकारियों का तबादला किया गया है। बांका के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेन्द्र कुमार (नालंदा निवासी) को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है।
वही बक्सर के अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी प्रमोद कुमार (नालंदा निवासी) मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाये गये हैं। दोनों अधिकारी मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नालंदा के रहने वाले हैं। नालंदा निवासी दोनों अधिकारियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम सचिवालय में तैनात किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। वही बिहार संवर्ग की अंत: संवर्गीय प्रतिनियुक्ति के तहत सेवारत 2007 बैच के आईएएस प्रभाकर ने कम्फेड के प्रबंध निदेशक पद का परित्याग 12 फरवरी को किया था। 12 फरवरी से पैतृक संवर्ग (सिक्किम) में योगदान के लिए विरमित माने जाएंगे।
जबकि बिहार में दो आईएएस अधिकारी का भी तबादला किया गया है। 2011 बैच के IAS अधिकारी आलोक रंजन घोष को विशेष सचिव सह अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। आलोक रंजन घोष अगले आदेश तक कृषि विभाग के निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। बता दें कि कृषि विभाग में निदेशक के पद पर उनकी तैनाती थी। अब उन्हें निर्वाचन विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।
वही 2013 बैच के आईएएस अधिकारी आनंद शर्मा का भी ट्रांसफर निर्वाचन विभाग में किया गया है। पंचायती राज के निदेशक आनंद शर्मा को नगर विकास एवं आवास विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला हुआ था। उन्हें निर्वाचन विभाग में अपर सचिव सह अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। हालांकि अगले आदेश तक आनंद शर्मा पंचायती राज में निदेशक और नगर विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।


