Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
08-Apr-2024 07:01 PM
By First Bihar
GAYA : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी गतिविधियां उफान पर हैं। पक्ष और विपक्ष दोनों ही जीत हासिल करने के लिए चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। गया में सोमवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे।
दरअसल, लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर वोटिंग होनी है। गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई में वोट डाले जाएंगे। एक तरफ जहां एनडीए ने पहले चरण की चारों सीटों पर जीत हासिल करने के लिए जोर लगा दिया है, वहीं महागठबंधन भी मतदाताओं को गोलबंद करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहता। गया (सु) सीट से महागठबंधन ने आरजेडी के कुमार सर्वजीत को अपना साझा उम्मीदवार बनाया है।
गया के मोहनपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के लोगों ने चाचा जी को हाईजैक कर लिया है। कल नीतीश चाचा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छू रहे थे और दबा भी रहे थे। हमको उन्हें देखकर बहुत दुःख होता है। वह क्या से क्या होते जा रहे हैं। कल नवादा में उन्होंने 400 सौ को 4000 बोल दिया। आप देखते जाइए अभी वह क्या क्या बोलेंगे।
जीतन राम मांझी का नाम लिए बिना तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी वाले कह रहे हैं कि गया में अच्छा उमीदवार नही हैं। हमेशा नरेंद्र मोदी हम लोगों के बारे में बोलते हैं कि परिवारवाद करता है। पीएम मोदी बताएं कि जीतन राम मांझी क्या परिवारवाद नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बेटा को मंत्री और समधन को विधायक बना दिया। सीपी ठाकुर का बेटा विवेक ठाकुर क्या परिवारवाद नहीं हैं? जमुई में चिराग पासवान के जीजा को उम्मीदवार बनाया गया है, यह परिवारवाद नहीं है क्या?