ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम

शराबबंदी के सीएम नीतीश का संकल्प, आज दूसरी बार शपथ लेंगे सूबे के सरकारी सेवक

29-Jul-2019 11:23 AM

By 2

PATNA : बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने का संकल्प ले चुके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर आज यानी सोमवार को सूबे के सरकारी सेवक एक बार फिर से शपथ लेंगे। सरकारी सेवकों को आज सामूहिक रूप से यह शपथ लेना होगा कि वह शराब का सेवन नहीं करेंगे। राज्य सरकार ने पिछले दिनों यह आदेश जारी किया था कि 29 जुलाई को शराबबंदी अभियान के लिए एक बार फिर से शपथ का आयोजन राज्य के सभी कार्यालयों में किया जाएगा। सुबह 11 बजे सभी सरकारी सेवक अपने-अपने कार्यालयों में शराबबंदी के लिए शपथ लेंगे। इसके अलावे सभी सरकारी सेवकों को शपथ पत्र में यह लिख कर देना होगा कि वह शराब का सेवन नहीं करेंगे और अगर कभी ऐसा हुआ तो वह इसके लिए सजा पाने को तैयार रहेंगे। नीतीश सरकार पहले भी शराबबंदी को सफल बनाने के लिए शपथ का आयोजन करा चुकी है। राज्य भर में मानव श्रृंखला बनाकर शराब के खिलाफ रिकॉर्ड भी बनाया जा चुका है लेकिन अब भी सरकार के लिए शराब बंदी को सफल बनाना है सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।