UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
08-Feb-2020 03:52 PM
PATNA : जब से बिहार के चूहों ने नियोजित शिक्षकों के फाइलों को क्या कुतरा, बिहार में फिर से चूहों पर पॉलिटिक्स की फाइल खुल गयी है।अब तो बिहार के चूहे बिहार के सीएम नीतीश कुमार से डरकर अपना बोरिया-बिस्तर समेट कर बिहार से पलायन कर रहे हैं। चूहों का कहना है कि बिहार में कुछ भी होगा तो हमें ही दोषी ठहराया जाएगा। पूर्व सीएम राबड़ी देवी के ताजा ट्वीट में कुछ इसी अंदाज में चूहों के जरिए नीतीश पर करारा हमला बोला गया है।
राबड़ी ने नीतीश पर तंज कसते हुए पहले तो लिखा है कि चूहे बिहार छोड़े या फिर चूहासन करने वाले। राबड़ी के इस ट्वीट में बिहार के चूहों पर एक कॉर्टून तैयार किया है जिसमें एक चूहे के पूरे परिवार को दिखाया गया है जो बिहार छोड़कर जा रहा है। अब चूहा अपने परिवार वालों से जो कुछ कह रहा है वो सुनना इंट्रेंस्टिंग है। ये चूहा भोजपुरी में अपने दिल का अंदाज-ए-बयां कर रहा है। चूहा कहता है- चाहे बिहार में दहाड़ आवे, अपराधीअन के बोलबाला होखे, शऱाब चोरी होखो, आ दवाई भ्रष्टाचारीअन के भेंट चढ़ जाए, आ ओकरा पर से हजारों करोड़ों के नवनिर्मित डैम टूट के छितर जाए, फलाना हो, ढिमका हो कुच्छो भी हो, इ नीतीश जी हमरा के ही दोषी बनईहें। इ लेल चलो भईया इ बिहार छोड़ के कहीं आउर चलो।
राबड़ी बिहार के नियोजित शिक्षकों के फाइल चूहों द्वारा कुतर दिए जाने के बाद से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल कर बैठी हैं। इससे पहले भी उन्होनें ट्वीट कर लिखा था कि बिहार में 1100 करोड़ का बांध चूहे खा गए। पुलिस कस्टडी में रखी 9 लाख लीटर शराब चूहों ने पीकर ग़ायब कर दी। अस्पताल में नवजात का हाथ खा गए। और अब 40000 नियोजित शिक्षकों के फ़ोल्डर चूहे कुतर गए। क्या कथित सुशासनी सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार का सारा दोष चूहों पर मढ़ा जा रहा है?
राबड़ी ही नहीं पूरा आरजेडी का कुनबा चूहों के जरिए नीतीश सरकार को घरेने में लगा है। इससे पहले तेजप्रताप यादव ने भी नीतीश कुमार पर चूहों को लेकर तंज कसा था।सीएम नीतीश और बिहार के चूहों का कनेक्शन उजागर करते हुए उन्होनें नीतीश के गृह जिला नालंदा में कहा कि अभी एक न्यूज फिर मिला है। फर्जी जो शिक्षक लोग थे इनके (नीतीश कुमार) राज में जो बहाल किए गए। फर्जीवाड़ा का जब चैकिंग हुआ। तब पता चला कि चूहा है न जो, वो फुदक-फुदक कर फाइलें नोचकर खा गया। क्योंकि इसमें नीतीश कुमार जी फंस जाते।