ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल

Home / news / नीतीश कैबिनेट के मंत्री के बेटे पर दर्ज हुआ FIR, जान से मारने...

नीतीश कैबिनेट के मंत्री के बेटे पर दर्ज हुआ FIR, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

17-Aug-2024 09:14 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में यह चर्चा काफी आम है कि वो न तो किसी को फ़सातें हैं और न हीं किसी को बचाते हैं। अब इस बात का एक और प्रमाण देखने को मिला है। 

मिली जानकारी के अनुसार, नीतीश के कैबिनेट के एक मंत्री के बेटे पर गंभीर आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मोतिहारी शहर के अगरवा वार्ड 38 मोहल्ला निवासी ठेकेदार संजीव कुमार सिंह उर्फ टुन्नी सिंह को टेंडर वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामले में बुधवार को गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान के बेटे कुंदन कुमार समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।


वहीं, पूर्वी चंपारण से पहाड़पुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी ठेकेदार सह पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा है कि वह सरकारी संवेदक है। 2 फरवरी को आरडब्लूडी के मोतिहारी डिविजन में और 11 अप्रैल को आरडब्लूडी अरेराज डिविजन में टेंडर डाले थे। इसके बाद 4 फरवरी को उनके अगरवा स्थित आवास पर कुछ अपराधी आए और जान से मारने की धमकी दी। इसकी फुटेज घर में लगे सीसीटीवी में कैद है।


13 फरवरी से उनके वाट्सएप पर इंटरनेट कॉलिंग से अरेराज के खजुरिया निवासी कुख्यात राहुल सिंह उर्फ राहुल मुखिया, एक मोबाइल नंबर से हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान के पुत्र कुंदन कुमार, अरेराज के खजुरिया निवासी अविनीश कुमार उर्फ सिगरेट सिंह व इंटरनेट नंबर से अगरवा वार्ड 37 निवासी विकास कुमार सिंह ने लगातार फोन किया। आरोप के अनुसार, 15 अप्रैल को हरसिद्धि विधायक के पुत्र कुंदन कुमार सहित उक्त बदमाश ने विधायक का नाम लेकर टेंडर वापस लेने को लेकर जान से मारने की धमकी दी। पूर्व में भी नगर थाने में 23 मार्च 2021 व 20 अप्रैल 2023 को एफआईआर दर्ज कराई थी।


उधर, इस मामले में बिहार सरकार के गन्ना मंत्री सह हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान का कहना है कि प्राथमिकी के बारे उन्हें या उनके बेटे को कोई जानकारी नहीं है। साजिश के तहत षडयंत्र हुआ है। किसी ने साजिश के तहत लोकप्रियता को धूमिल करने के लिये षडयंत्र किया है। संवेदक को धमकी मिलने के बाद से वह तथा उनका पूरा परिवार सहमा हुआ था।