ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / हार्डिंग पार्क से खुलेंगी पैसेंजर ट्रेनें, रेलवे को चार एकड़ जमीन देने पर...

हार्डिंग पार्क से खुलेंगी पैसेंजर ट्रेनें, रेलवे को चार एकड़ जमीन देने पर कैबिनेट ने लगाई मुहर

17-Jul-2019 09:18 PM

By 9

PATNA: नीतीश सरकार की कैबिनेट बैठक के दौरान बुधवार को 18 एजंडों पर मुहर लगी है. कैबिनेट बैठक में पटना रेलवे जंक्शन के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है. इस मामले में नीतीश कैबिनेट ने रेलवे को चार एकड़ जमीन सौंपने का फैसला किया है.  इस बात को लेकर राज्य सरकार और रेलवे के बीच एमओयू भी साइन किया जाएगा. कैबिनेट ने हार्डिंग रोड के बदले पटना घाट और दानापुर की जमीन रेलवे से लेने पर सहमति जताई है. वहीं कैबिनेट ने बिहार नगरपालिका निर्वाचन नियमावली 2007 में संशोधन करन पर भी मुहर लगाई है.  इस संशोधन के जरिए चुनाव लड़ने वाले कैंडिडेटों के चुनाव खर्चे में बढ़ोतरी हो पाएगी. संशोधन के चलते उम्मीदवार अब चुनाव में दोगुनी राशि खर्च  कर पाएंगे. नगर पंचायत के किसी वार्ड में चुनाव लड़ने के खर्च को अब 10 हजार से 20 हजार रुपए कर दिया गया है. वहीं नगर परिषद के किसी वार्ड में चुनाव लड़ने के खर्च को 20हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपए कर दिया गया है. वहीं नगर निगम के किसी वार्ड में चुनावी खर्च को 30  हजार से 60हजार करने पर भी सहमति जताई गई है. साथ ही10 हजार से अधिक आबादी वाले नगर निगम के वार्ड की चुनावी खर्च 40 हजार से 80 हजार रुपये कर दिया गया है.