2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह
02-Jul-2021 07:11 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. बैठक में 10 एजेंडों पर मुहर लगी है. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं. बिहार खनिज (समानुदान, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियमावली में संशोधन की स्वीकृति दी गई है.
शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की इस अहम बैठक में 10 एजेंडों पर मुहर लगी है. आगामी विधानसभा सत्र को लेकर कैबिनेट की बैठक में चर्चा हुई है. कैबिनेट सचिवालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र 26 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित होने वाला है. बिहार विधानसभा के तृतीय सत्र और बिहार विधान परिषद् के 198वें सत्र (मानसून) के औपबंधिक कार्यक्रम की स्वीकृति दी गई है.
जल-जीवन- हरियाली अभियान के तहत गंगा जल उद्वह योजना को लेकर कुल 4174 करोड़ 81 लाख रूपये के कार्यान्वयन और गया, बोधगया और राजगीर शहरों में जल वितरण का कार्य इस योजना के अधीन जल संसाधन विभाग द्वारा कराये जाने की स्वीकृति दी गई है. साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार के अधीन विभिन्न लिपिकीय संवर्गों में निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति के लिए उपलब्ध पदों के बन्धेज के प्रावधान को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है.
कालाजार उन्मूलन के लिए कीटनाशक का छिड़काव कराने को लेकर हैंड कम्प्रेशन पम्प की खरीद डब्लूएचओ के माध्यम से कराने और केंद्र सरकार के ग्रांट्स इन ऐड से दो करोड़ रूपये WHO को हस्तान्तरित करने की स्वीकृति दी गई है. सामान्य प्रशासन विभाग बिहार उच्च न्यायालय के भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीशों और भूतपूर्व न्यायाधीशों की घरेलू सहायता (संशोधन) नियमावली, 2021 की स्वीकृति दी गई है.