ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / नीतीश कैबिनेट की बैठक ख़त्म, 35 एजेंडो पर लगी मुहर; इनलोगों को मिला...

नीतीश कैबिनेट की बैठक ख़त्म, 35 एजेंडो पर लगी मुहर; इनलोगों को मिला बड़ा फायदा

03-Nov-2023 11:02 AM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक खत्म हो चुकी है। इस कैबिनेट बैठक में 35 एजेंडों पर मुहर लगी है। इसमें किसानों को मुफ्त बिजली कनेक्शन मिलेगा। "मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना" के दूसरे चरण (फेज-2) में इच्छुक किसानों को चतुर्थ कृषि रोड मैप के अंतर्गत पटवन हेतु  2,190 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी के तहत किसानों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने का फैसला किया गया है।


वहीं, इस बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तरफ से बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय शिक्षक (नियुक्ति, प्रोन्नति, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त) (संशोधन) नियमावली 2023" को स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही उद्योग विभाग में बिहार सचिवालय लिपिकीय सेवा अन्तर्गत निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर नियुक्ति हेतु अनुशंसित अभ्यर्थियों के लिए उद्योग विभाग के अन्तर्गत निम्नवर्गीय लिपिक (वेतन स्तर-02) के 06 (छह) अतिरेक पदों के सृजन की स्वीकृति के संबंध में स्वीकृत दी गई है। 


इसके साथ ही शहर से दूर गांवों में इमरजेंसी सेवा की शुरुआत की जा रही है। 112 नंबर पर कॉल कर आकस्मिक सेवा का लाभ अब मिलेगा। पुलिस, एंबुलेंस और आग लगी की घटना की जानकारी इस इंट्रीगेटेड सर्विस मिलेगी। इसको लेकर सरकार 766 करोड़ 31 लाख रुपए खर्च करेगी। इसके साथ ही अब बिहार में चालक भर्ती की नियमावली बदल दी गई है। प्रदेश में हर विभाग में वाहन चालक की बहाली तकनीकी चयन आयोग करेगा। बिहार वाहन चालक भर्ती एवं सेवा शर्त संशोधन नियमावली 2023 की स्वीकृति दी गई है।


वहीं,  सीएम नीतीश के गृह क्षेत्र बख्तियारपुर को लेकर भी एक अहम फैसले पर बैठक में स्वीकृति दी गई। इसके तहत पटना जिला के बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत गंगा चैनल के दायें तट पर सीढ़ी घाट के निकट पक्का सुरक्षात्मक कार्य एवं कटाव निरोधक कार्य के लिए छप्पन करोड छ लाख रुपए के प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति का प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।