Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार
15-Oct-2024 05:27 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शाम चार बजे से चल रही नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 22 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में बिहार पुलिस को हाईटेक बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है। अब बिहार पुलिस के जवान लैपटॉप और स्मार्ट फोन से लैस होंगे। केस के इन्वेस्टिगेशन में तेजी लाने के लिए आईओ को हाईटेक किया जा रहा है। केस का अनुसंधान में जुटे पुलिस अधिकारी को यह सुविधा मिलेगी। कैबिनेट ने इसके लिए 190 करोड़ 63 लाख रुपए स्वीकृत की है।
वहीं गंगा की गाद की सफाई के लिए नई पॉलिसी लाई गई है। बिहार सरकार ने बिहार खनिज ( समानुदान,अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण निवारण)( संशोधन)नियमावली 2024 की स्वीकृति दी है। ई नीलामी की पूरी प्रक्रिया 15 दिन के अंदर होगी। नए प्रावधान के तहत गाद की सफाई के लिए पर्यावरण स्वीकृति लेनी होगी। इसके लिए सरकार किसी एजेंसी और अधिकारी को प्राधिकृत की जायेगी।
नई नियमावली में खनिज सम्पदा की ढुलाई करने वाली गाड़ी जैसे मेटा डोर, हाफ ट्रक,फूल बॉडी ट्रक आदि का घाट संरक्षण फी को इज़ाफ़ा किया गया है। छह से अधिक चक्के वाले पर नया दर लागू होगा हालांकि,नए अधिनियम में प्राइवेट जमीन की खुदाई में रॉलिटी वसूली नहीं होगी। बिना किसी रोक टोक का यह होगा।



