11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी ‘जनता को बेवकूफ बनाकर बेटे के लिए राज सिंहासन की व्यवस्था कर गए नीतीश’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला
02-Feb-2021 05:53 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में कुल 18 एजेंडे पर मुहर लगी है. नीतीश सरकार ने ठेके पर बहाल कर्मियों को वेटेज देने का निर्णय लिया है. सरकारी नौकरी की नियुक्ति में वेटेज देने के फैसले पर कैबिनेट में मुहर लगी है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की यह अहम बैठक खत्म हो गई है. मंत्रिपरिषद की इस अहम बैठक में कुल 18 एजेंडों पर मुहर लगी है. ठेके पर बहाल कर्मियों को वेटेज देने का निर्णय लिया है. बताया जा रहा है कि 60 साल तक की उम्र तक इनकी नौकरी रहेगी. बेल्ट्रान के कर्मी को आउटसोर्सिंग ही माना जायेगा. चौधरी कमिटी पार्ट-2 पर कैबिनेट की मुहर लगी है.
राज्य के 6 डॉक्टरों को सरकार ने बर्खास्त कर दिया है. लापरवाही के कारण यह एक्शन लिया गया है. बेगूसराय के बलिया की पीएचसी प्रभारी ज्योति सुल्तानियां, शेखपुरा सदर हॉस्पिटल के डॉ मोशब्बिर हयात असकरी को बर्खास्त किया गया है.
इनके अलावा लखीसराय जिले के हलसी पीएचसी के प्रभारी रामचंद्र प्रसाद, रोहतास के पीएचसी प्रभारी डॉ इंदु ज्योति, गोपालगंज जिले के फुलवरिया रेफरल हॉस्पिटल की डॉक्टर संगीता पंकज और बेगूसराय जिले के साहेब कमालपुर पीएचसी के प्रभारी डॉ सुनील कुमार पाठक को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त किया गया है. कई दिनों से लगातार अपनी ड्यूटी से अनधिकृत रूप से गायब रहने के कारण सरकार ने यह एक्शन लिया है.