गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
18-Aug-2020 05:54 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. कोरोना काल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चल रही नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में कुल 28 एजेंडों पर मुहर लगी है. नीतीश सरकार में कोरोना महामारी के दौर में कई अहम फैसले किए हैं. बिहार सरकार ने चुनाव के पहले नियोजित शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है. नियोजित शिक्षकों के लिए सेवा शर्त नियमावली को मंजूरी दे दी गई है.
कोरोना काल में नीतीश सरकार ने कैबिनेट की इस अहम बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं. बिहार मंत्रिमंडल की इस बैठक में कुल 28 एजेंडों पर मुहर लगी है. नियोजित शिक्षकों के लिए सेवा शर्त नियमावली का इंतजार लंबे वक्त से हो रहा था. यह बात पहले से तय मानी जा रही थी कि कैबिनेट की बैठक में आज इस एजेंडे पर मुहर लग जाएगी.
इस सेवा शर्त नियमावली को मंजूरी मिलने के बाद अब नियोजित शिक्षकों को प्रमोशन और स्थानांतरण जैसी सुविधाओं का लाभ मिल पायेगा. बिहार में साढे तीन लाख नियोजित शिक्षक लंबे समय से सेवा शर्त लागू किए जाने की मांग करते रहे हैं. नियोजित शिक्षकों के लिए लागू सेवा शर्त नियमावली में अनुकंपा के आधार पर नौकरी दिए जाने साथ ही साथ प्रमोशन के लिए परीक्षा के आयोजन सहित अन्य बिंदुओं की चर्चा की गई है.