ब्रेकिंग न्यूज़

अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Home / news / नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 9 एजेंडों पर लगी मुहर

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 9 एजेंडों पर लगी मुहर

05-Jan-2021 05:11 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. मंत्रिपरिषद की इस अहम बैठक में कुल 9 एजेंडों पर मुहर लगी है.


नीतीश कैबिनेट की इस बैठक में कुल 9 एजेंडों पर मुहर लगी है. कॉमर्शियल वाहनों और मालवाहक मालिकों के लिए एक अच्छी खबर है. नए साल पर सरकार ने उन्हें एक बड़ी राहत दी है. कॉमर्शियल वाहनों और मालवाहक मालिकों रोड टैक्स नहीं देना होगा. बिहार सरकार ने यह निर्णय लिया है कि लॉक डाउन अवधि का रोड़ टैक्स इन्हें नहीं देना होगा.


21 मार्च 2020 से 31 मार्च 2021 तक की अवधि में रोड़ टैक्स पर जुर्माने को माफ किया गया है. पहले सरकार ने 63 दिनों का रोड़ टैक्स माफ किया है. इसके अलावा कैबिनेट विशेष सचिव डॉ उपेंद्र नाथ पांडेय के सेवा विस्तार पर मुहर लगी है. इन्हें एक साल का एक्सटेंशन दिया गया है.


बाल हृदय योजना के तहत जांच और ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा भी अब दी जाएगी. जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चे को मुफ्त इलाज दिया जायेगा. हृदय में छेद के साथ जन्मे बच्चे का फ्री में इलाज होगा.


बिहार पुलिस की तर्ज पर होम गार्ड के जवानों को भी ग्रेड पे देने का बड़ा फैसला किया गया है. होमगार्ड के वेतन पाने वाले जवानों को ग्रेड पे 2000-2400 और 2800 का ग्रेड पे का लाभ दिया जायेगा. इन्हें वैचारिक लाभ जनवरी 2006 से दिया जायेगा. जबकि वास्तविक लाभ 21 जनवरी 2010 के प्रभाव से लागू होगा.


जमीनों के विशेष सर्वेक्षण में लगे संविदा कर्मियों के वेतन के लिए 168 करोड़ स्वीकृत किये गए हैं. आयुर्वेदिक कॉलेज और हॉस्पिटल में 26 पद का सृजन किया जायेगा. जिला क्षेत्रीय कार्यालय के लिए 143 पदों का सृजन किया जायेगा. भागलपुर, पटना, मुजफ्फरपुर और बिहारशरीफ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए बने इन जिलों के कमिश्नर को स्मार्ट सिटी लिमटेड का अध्यक्ष बनाया गया है. सरकार ने ग्राम पंचायतों के मानदेय के लिए 130 करोड़ रुपये की स्वीकृत दी गई.