ब्रेकिंग न्यूज़

अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता

Home / news / नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

25-Jul-2023 09:45 AM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होने वाली है। मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में साढ़े चार बजे से बैठक शुरू होगी। इस बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहेंगे। बैठक में सरकार कई अहम प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा सकती है। बता दें कि पिछले सप्ताह कैबिनेट की बैठक नहीं हो सकी थी। 


दरअसल, पिछले मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक सीएम और डिप्टी सीएम के राज्य से बाहर रहने के कारण बैठक नहीं हो सकी थी। बैंगलुरु में 17-18 जुलाई को विपक्षी दलों की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 17 जुलाई को ही बेंगलुरु रवाना हो गए थे। सीएम और डिप्टी सीएम के बेंगलुरु में होने की वजह से कैबिनेट की बैठक नहीं हो सकी थी।


इससे पहले 13 जुलाई को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 17 एजेंडों पर मुहर लगी थी। मीठापुर महुली एलिवेटेड सड़क के लिए 500 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी। बिहार सरकार की पुरानी पेंशन व्यवस्था में जीवन काट रहे पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में इजाफा किया गया था। इसके साथ ही अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी थी। आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में भी एक अहम एजेंड़ों पर मंत्रिपरिषद की स्वीकृति मिलने की संभावना है।