मधुबनी में अवैध दवा कारोबार पर छापा, सूखे नशे के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे Pawan Singh Jyoti Singh: कोर्ट में पेश हुईं एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, पावर स्टार क्यों नहीं पहुंचे? Pawan Singh Jyoti Singh: कोर्ट में पेश हुईं एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, पावर स्टार क्यों नहीं पहुंचे? BIHAR: रोहतास में महिला की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप दरभंगा एयरपोर्ट को इंटरनेशनल हवाई अड्डा घोषित करने की राज्यसभा में उठी मांग, JDU सांसद ने सदन में उठाया मामला दरभंगा एयरपोर्ट को इंटरनेशनल हवाई अड्डा घोषित करने की राज्यसभा में उठी मांग, JDU सांसद ने सदन में उठाया मामला Bihar Bhumi: बिहार के सभी CO-DCLR पर नकेल, एक ही प्रकृति की शिकायत पर अलग-अलग फैसला नहीं होगा, डिप्टी CM ने सभी को दी हिदायत... राजा की शादी में पवन सिंह के नहीं आने पर लोग अंकुश से करने लगे सवाल, गुंजन सिंह ने दिया जवाब, कहा..अब 51 गरीब बेटियों की शादी करवाएंगे पावर स्टार
30-May-2023 08:36 AM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होने वाली है। मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में शाम 4:30 बजे से बैठक शुरू होगी। इस बैठक में सरकार कई अहम प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा सकती है। अमुमन कैबिनेट की बैठक दिन में ही होती है लेकिन सिमरिया धाम में सौंदर्यीकरण योजना के शिलान्यास कार्यक्रम के कारण आज कैबिनेट की बैठक शाम में आयोजित की जा रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री के बाहर रहने के कारण पिछले दो सप्ताह से कैबिनेट की बैठक नहीं हो पा रही थी।
दरअसल, महागठबंधन में शामिल होने के बाद से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की मुहिम में लगे हैं। अपने इसी मुहिम के तहत सीएम पिछले दो सप्ताह से दूसरे प्रदेशों को दौरा कर वहां विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे थे।पिछले दिनों मुख्यमंत्री कोलकाता, लखनऊ, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली समेत अन्य राज्यों के दौरे पर रहे। ऐसे में पिछले दो सप्ताह से कैबिनेट की बैठक नहीं हो सकी थी। अब आज दो सप्ताह के बाद होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।
पिछली बार नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 18 एजेंडों को मंजूरी दी गयी थी। सरकार ने कृषि रोड मैप को अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। सरकार ने 2023 से 2028 तक पांच सालों में कृषि रोड पर कुल 1 लाख 62 हजार 268 करोड़ रूपये खर्च करने का फैसला लिया था। इसके साथ ही राज्य कैबिनेट की बैठक में मुंबई में बिहार भवन बनाने का भी फैसला लिया गया था। नीतीश कैबिनेट की बैठक में बिहार में नयी रजिस्ट्री नियमावली को भी मंजूरी दे दी गयी थी। इसके साथ ही सरकार ने कई अहम प्रस्तावों पर अपनी मंजूरी दी थी।