पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम! पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर
02-May-2023 08:05 AM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होने वाली है। मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में सुबह 11:30 बजे से बैठक शुरू होगी। इस बैठक में सरकार कई अहम प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा सकती है। खासकर नई शिक्षा नियमावली के तहत बहाल होने वाले शिक्षकों के तय वेतन के प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है। शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों शिक्षकों का वेतन तय करने के बाद राज्य सरकार के प्रस्ताव भेज दिया था।
बता दें कि पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता की मुहिम के तहत कोलकाता और लखनऊ के दौरे पर गए थे। मुख्यमंत्री के राज्य से बाहर रहने के कारण कैबिनेट की बैठक नहीं हो सकी थी। दो सप्ताह के बाद आज कैबिनेट की बैठक होने जा रही है, जिसपर सबकी नजर है। संभावना जताई जा रही है कि आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में नीतीश सरकार नौकरी और रोजगार को लेकर बड़े फैसले ले सकती है।
कैबिनेट की पिछली बैठक में कुल 11 एजेंडों पर सरकार ने मुहर लगाई थी। सरकार ने गृह विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, परिवहन विभाग, वित्त विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग और स्वास्थ्य विभाग के महत्वपूर्ण प्रस्तावों को अपनी मंजूरी दी थी। सरकार ने बिहार पुलिस के पीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सिपाही रैंक के पुलिसकर्मियों को दूसरे राज्यों की तर्ज पर अनुसंधान करने की शक्ति प्रदान करने के प्रस्ताव को स्वीकृति देने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दी थी।