Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Bihar News : “तोर मजनुआ रंगदार के थाना दिवाना बा...", आर्केस्ट्रा गर्ल्स के साथ पिस्टल लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल, फायरिंग के बाद दशहत बिहार में सेहत से खिलवाड़: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा, लोगों में हड़कंप केंद्रीय बजट 2026-27 : विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देते हुए जन आकांक्षाओं की पूर्ति का ब्लूप्रिंट है यह बजट- नीतीश मिश्रा Road Accident : बिहार में सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए सरकार ने तैयार किया एक्शन प्लान बिहार के वकील ने जिंदा दारोगा का गयाजी में क्यों किया पिंडदान? जानिए.. झूठ-फरेब और ‘भिष्म प्रतिज्ञा’ की दिलचस्प कहानी बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले
22-Nov-2023 10:37 AM
By First Bihar
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तरफ से बुलाई गई बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। सुबह 10:30 बजे से मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में बैठक हुई। इस कैबिनेट बैठक में कुल 40 एजेंडों पर मुहर लगी। इस बैठक में सरकारी सेवकों के लिए सरकार ने महंगाई भत्ता मे इंजाफ़ा किया है। कुल चार फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। यानि डीए को 42 फीसदी से 46 प्रतिशत कर दी गई है। 1 जुलाई 2023 के प्रभाव से यह लाभ दिया जाएगा। इसका मतलब यह है कि राज्य सरकार के कर्मी दिसंबर महीने के वेतन में एरियर के साथ बढ़े महंगाई भत्ते का लाभ ले सकेंगे।
दरअसल, बिहार सरकार के कर्मचारी काफी दिनों से इस कैबिनेट का इंतजार कर रहे हैं। छठ महापर्व के कारण इस सप्ताह कैबिनेट की बैठक नहीं हो पाई है। ऐसी चर्चा थी कि छठ से पहले कर्मचारियों को सरकार तोहफा दे देगी। लेकिन, कैबिनेट की बैठक नहीं होने के कारण उस पर फैसला नहीं हो पाया था। लिहाजा, अब आज इस एजेंडे पर मुहर लगा दी गई है।
मालूम हो कि, बिहार के सरकारी कर्मियों और पेंशनधारकों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता था। इसमें 4 फीसदी का इजाफा होने पर बढ़कर 46 फीसदी हो गया। इस वृद्धि का लाभ राज्य के करीब 11 लाख कार्यरत सरकारी कर्मी एवं पेंशनधारकों को होगा। राज्य में 4.5 लाख से अधिक कार्यरत और करीब 6 लाख पेंशनधारक हैं। अभी सातवे वेतनमान का लाभ ले रहे राज्यकर्मियो और पेंशनर्स को 42 फीसदी डीए मिल रहा था।
अब समझें सैलरी में कितना होगा इजाफा...
अगर आपकी बेसिक सैलरी 30,000 रुपये प्रतिमाह है तो 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता के हिसाब से आपको 12,600 रुपये डीए मिलता है। अब अगर राज्य सरकार चार फीसदी भत्ता बढ़ाती है तो 30,000 की बेसिक सैलरी पर 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता के हिसाब से 13,800 रुपये डीए मिलेगा। यानि अगर आपकी बेसिक सैलरी 30,000 है तो आपके वेतन में चार फीसदी का इजाफा होगा।