BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
02-Sep-2023 03:28 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मुंबई में हुई I.N.D.I.A गठबंधन की तीसरी बैठक को को लेकर लालू-नीतीश पर एक बार फिर जोरदार हमला बोला है। कुशवाहा ने कहा है कि नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू का अस्तित्व खतरे में है। लालू प्रसाद नीतीश कुमार को मजबूत करने की बात छोड़ कर राहुल गांधी को मजबूत करने की बात कह रहे हैं। कहां नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार बनाने की बात हो रही थी लेकिन उन्हें संयोजक भी नहीं बनाया गया, इससे जेडीयू की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
उपेन्द्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू के अस्तित्व को खतरे में बताते हुए कहा कि जेडीयू के नेता बड़ी उम्मीद लगा कर बैठे थे कि उनके नेता नीतीश कुमार को विपक्षी गठबंधन इंडिया का संयोजक बनाया जाएगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। लालू यादव ने बैठक के बाद ही अपने भाषण में राहुल गांधी को मजबूत करने की बात कहीं है। लालू लगातार पटना की बैठक से ही राहुल गांधी की ओर संकेत दे रहे हैं और उनको मजबूत करने की बात भी कह रहे हैं। विपक्ष का प्रधानमंत्री का चेहरा अभी तक क्लियर नहीं हो सका है।
उन्होंने कहा कि लालू का अंतिम लक्ष्य है कि अपने बेटे को कैसे भी बिहार का मुख्यमंत्री बना दें और वह इसी अध्याय में लगे हुए हैं। नीतीश कुमार की मजबूती के लिए लालू कुछ भी करें यह कभी संभव नहीं है। कुशवाहा ने इतना तक कह दिया कि लालू यादव कभी नहीं चाहेंगे कि नीतीश कुमार की राजनीति बिहार में और आगे बढ़े या फिर मजबूत हो। आरजेडी का लागातार कोशिश कर रही है कि नीतीश कुमार की आगे की राजनीति समाप्त हो जाए और बिहार में सिर्फ बीजेपी या एनडीए बच जाए।
वहीं उपेंद्र कुशवाहा में कहा कि जब से नीतीश कुमार ने बिहार की कमान राजद के हाथों में सौंपने का निर्णय लिया तब से ही जेडीयू के समर्थक नीतीश कुमार के खिलाफ हो गए और उनमें जबरदस्त आक्रोश भी नीतीश कुमार को लेकर है। नीतीश कुमार की राजनीति लालू के कुशासन के विरुद्ध में शुरू से रही थी और वह उसी के सहारे सत्ता में काबीज भी हुए थे। फिलहाल विपक्ष की एकता के नाम पर जो कुछ भी हो रहा है उसका प्रभाव बिहार की राजनीति में नहीं होने वाला है।
उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी दावा किया है कि जेडीयू के लोग उनकी संपर्क में हैं। जेडीयू के सभी लोग अपना-अपना ठिकाना ढूंढ कर बैठे हुए हैं, कई लोग हमारे साथ हैं तो कई लोग बीजेपी के संपर्क में भी है और वो लोग बस मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं कु कब वह मुहूर्त आएगा और वो लोग वहां से छलांग लगा देंगे। वन नेशन वन इलेक्शन पर कुशवाहा ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन अच्छी बात है और इसे लागू करने की जरूरत भी है।