Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
10-Aug-2022 06:36 AM
PATNA : नीतीश कुमार आज एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव उनके डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। आज नई सरकार की तरफ से केवल उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री 2 पदों के लिए ही शपथ ग्रहण होगा, बाकी के मंत्रियों का शपथ ग्रहण अगले 1 से 2 दिनों में हो जाएगा। सूत्रों की मानें तो 12 अगस्त को कैबिनेट के बाकी मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो सकता है। आज दोपहर 2 बजे राजभवन स्थित राजेंद्र मंडपम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
इसके पहले एनडीए के नेता के तौर पर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद राज्य कैबिनेट के सभी मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया गया था बर्खास्तगी की अधिसूचना बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विभाग ने मंगलवार की देर रात जारी कर दी थी। जिन मंत्रियों को बर्खास्त किया गया बीजेपी के साथ-साथ और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सभी चेहरे शामिल हैं। नियम और प्रक्रिया के मुताबिक मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद मंत्रियों की बर्खास्तगी थी अब नीतीश कुमार कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं। इस्तीफे के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कार्यवाहक के तौर पर काम करने के लिए राज्यपाल फागुन चौहान ने कहा था और अब नीतीश कुमार की तरफ से नई सरकार बनाने के दावे को देखते हुए राज्यपाल ने शपथ ग्रहण के लिए बुलाया है।
नई सरकार के मंत्रियों का चेहरा अभी पूरी तरह से तय नहीं हुआ है। मंगलवार को बिहार में जो सियासी खेल हुआ उसके बाद अब दोनों दलों के नेता अपनी-अपनी लिस्ट फाइनल करेंगे। कांग्रेस को भी सरकार में शामिल होना है, लिहाजा केंद्रीय आलाकमान से चरणों पर हरी झंडी के बाद ही कैबिनेट में उनकी एंट्री होगी ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के शपथ के बाद 12 अगस्त को सावन महीने के अंतिम दिन कैबिनेट के दूसरे मंत्रियों का शपथ ग्रहण कराया जा सकता है।