ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, फोन कर खुद को...

नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, फोन कर खुद को बताया दाऊद का करीबी

14-Jan-2023 02:26 PM

DESK  : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। इनको नागपुर में ऑफिस में दो बार फोन कर ये धमकी दी गई है। इनको जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह 11:30 से 12:30 के बीच दो बार नीतिन गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में धमकी के कॉल आए। जिसमें गडकरी से फिरौती देने की मांग की गई। इसके आलावा कहा गया कि, यदि वो फिरौती  नहीं देंगे तो उनकी जान ले ली जाएगी।  साथ ही फ़ोन करने वालों के तरफ से अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भी नाम इस धमकी के दौरान लिया गया है। 


वहीं, केंद्रीय मंत्री को धमकी मिलने के बाद गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस समय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गडकरी के कार्यालय में पहुंचे हैं और जांच जारी है। बताया जा रहा है कि,धमकी देने वाले ने 100 करोड़ रुपए की फिरौती की भी मांग की है। फिलहाल पुलिस कि टीम जिस नंबर से कॉल की गई उसे ट्रेस करने में जुटी हुई हुई है। नंबर को ट्रेस कर आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं। 


इधर, धमकी मिलने के बाद पुलिस ने गडकरी के नागपुर कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है। कार्यालय के बाहर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। नागपुर कार्यालय के पास होने वाली हर एक मूवमेंट पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही  केंद्रीय मंत्री के नागपुर कार्यालय में स्थानीय पुलिस टीम के अलावा एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) की टीम भी पहुंच चुकी है। मामले की छानबीन जारी है।