ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा

Home / news / नीति आयोग की रिपोर्ट में फिर पिछड़ा बिहार, नीतीश सरकार के दावों की...

नीति आयोग की रिपोर्ट में फिर पिछड़ा बिहार, नीतीश सरकार के दावों की पोल JDU सांसद के सवाल से ही खुल गई

30-Jul-2021 10:32 AM

PATNA : नीति आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट में कई पैमानों पर बिहार देश में पिछड़ा साबित हुआ है. सरकार ने कहा कि नीति आयोग की सतत विकास लक्ष्यों की भारत सूचकांक रिपोर्ट 2020-21 के अनुसार बिहार का समग्र स्कोर सभी राज्यों में सबसे कम है. सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने लोकसभा में ललन सिंह के सवाल के लिखित जवाब में जानकारी दी.


वहीं, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के संबंध में भी यह स्पष्ट कर दिया कि 14वें वित्त आयोग की अनुशंसा के अनुसार अब विशेष राज्य और सामान्य राज्य को मिलने वाले टैक्स शेयर के बंटवारे में कोई फर्क नहीं रह गया है. लिहाजा बिहार को केंद्र के राजस्व में अब 32 की बजाय 42 फीसद हिस्सा मिल रहा है. योजनाओं को लागू करने के लिए यह ज्यादा माकूल स्थिति है.



बता दें कि नीति आयोग ने कुछ दिनों पहले राज्यों की स्थिति पर एक रिपोर्ट जारी की थी. उसी आधार पर राजीव रंजन सिंह ने संसद में केंद्र सरकार से पूछा था कि क्या बिहार सबसे पिछड़ा राज्य है और क्या केंद्र सरकार उसे विशेष राज्य का दर्जा देने पर विचार कर रही है. इस पर सांख्यिकी विभाग के मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इस रिपोर्ट में बिहार 100 में 52 के आंकड़े पर खड़ा है. यह सभी राज्यों में निम्नतम है. यह आंकड़ा सतत विकास लक्ष्य के 16 मानकों पर 115 इंडिकेटर के आधार पर तय किया जाता है. बता दें कि कुछ मानकों पर बिहार ऊपर है, जैसे पेयजल. लेकिन कुल अंक बिहार के निम्नतम हैं.