ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Jyoti Malhotra Case: ज्योति मल्होत्रा के बाद जांच के घेरे में आई एक और YouTuber , खुफिया एजेंसियों ने की पूछताछ

Jyoti Malhotra Case: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद अब जांच की आंच ओडिशा तक जा पहुंची है. आईबी की टीम ने एक यूट्यूबर से पूछताछ की है.

Jyoti Malhotra Case
जांच के दायरे में एक और यूट्यूबर
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Jyoti Malhotra Case: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर ज्योति की गिरफ्तारी के बाद से खुफिया एजेंसियों ने अपनी जांच तेज कर दी है। अब इस मामले में ओडिशा कनेक्शन भी सामने आ गया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो और पुरी पुलिस ने यूट्यूबर प्रियंका सेनापति से पूछताछ की है।


प्रियंका सेनापति ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर लाइव आकर सफाई दी है और कहा है कि ज्योति सिर्फ मेरी यूट्यूब की एक दोस्त थी। मुझे उसके किसी गलत काम की कोई जानकारी नहीं थी। अगर मुझे पता होता कि वह दुश्मन देश के लिए जासूसी कर रही है, तो मैं उससे कोई संपर्क नहीं रखती। 


प्रियंका ने यह भी स्पष्ट किया कि वह ज्योति को सिर्फ प्रोफेशनल कॉन्टेंट के माध्यम से जानती थीं और इस खबर से व्यक्तिगत रूप से स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग देने को तैयार हैं। ज्योति की गिरफ्तारी और प्रियंका से पूछताछ के बाद खुफिया एजेंसियों ने पुरी, भुवनेश्वर और अन्य पर्यटन स्थलों की सुरक्षा और निगरानी कड़ी कर दी है, खासकर उन स्थानों पर जहां विदेशी नागरिक या संदिग्ध लोग आसानी से घूमते हैं। 


अब ड्रोन, डीएसएलआर और प्रोफेशनल कैमरा लेकर सार्वजनिक स्थानों पर शूट करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स पर विशेष नजर रखी जा रही है।सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला एक नए तरह के साइबर खतरों की तरफ इशारा करता है। जांच एजेंसियों के अनुसार, यह मामला किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। यदि यह साबित होता है कि किसी भी प्रकार की संवेदनशील जानकारी प्रियंका सेनापति तक पहुंचाई गई है तो इस मामले में और भी अरेस्टिंग हो सकती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता