ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / ‘निषाद अगर PM-CM बना सकता है तो उसे हटा भी सकता है’ कटिहार...

‘निषाद अगर PM-CM बना सकता है तो उसे हटा भी सकता है’ कटिहार में गरजे मुकेश सहनी

12-Oct-2023 07:05 PM

By First Bihar

KATIHAR: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी अपनी 100 दिवसीय निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में गुरुवार को बिहार के कटिहार पहुंचे। गुरुवार को उनकी यात्रा की शुरुआत कटिहार ओवर ब्रिज के पास से शुरू हुई। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए सहनी ने कहा कि आज भी अन्य लोग जब ठंड के दिनों में रजाई के नीचे सोए रहते हैं तो निषाद का बच्चा नदी के ठंडे पानी में मछली मारने उतरता है। उन्होंने कहा कि अगर निषादों को आरक्षण मिल जाता तो उनके बच्चे भी डाक्टर और इंजीनियर बनते। 


उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज सरकार मंदिर बनाने का काम कर रही है जबकि मंदिर बनाना समाज का काम है। सरकार का काम अस्पताल, स्कूल बनाना है। उन्होंने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि निषादों के वोट की इतनी ताकत है कि वह अगर पीएम, सीएम बना सकता है तो उसे हटा भी सकता है। हमें कुछ नहीं बस निषादों के लिए आरक्षण चाहिए, जिससे निषादों के बच्चों के चेहरे पर खुशी आ सके। उन्होंने कहा कि जो हमारी सुनेगा उसकी हम भी सुनेंगे और जो नहीं सुनेगा उसकी हम भी नहीं सुनेंगे। 


उन्होंने कहा कि जब दिल्ली और पश्चिम बंगाल में निषादों को आरक्षण मिल सकता है तो बिहार, यूपी और झारखंड में क्यों नहीं मिल सकता। अगर यह मांग नाजायज है तो सरकार बता दे। इस दौरान मुकेश सहनी ने लोगों के हाथ में गंगाजल देकर वीआईपी को साथ देने और निषादों को आरक्षण दिलाने के लिए संकल्प करवाया।इसके बाद यह यात्रा बसतौल चौक समरामपुर होते हुए दुर्गा स्थान राजेंद्र ग्राम पहुंची। यहां 'सन ऑफ मल्लाह' के रूप चर्चित सहनी ने कहा कि आज हमारे पास वोट की ताकत है। अभी ही समय है जब हम अपने अधिकार के लिए संघर्ष करें।


news image