घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट बिहार में पैदल यात्रा पर निकलेंगे तेज प्रताप यादव, मीडिया से बोले...जयचंदों ने आरजेडी को बर्बाद कर दिया गोपालगंज: कोचिंग के लिए निकले 2 छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, फिरौती के लिए कॉल आने से मचा हड़कंप NEET EXAM: NEET UG 2026 में बड़ा बदलाव: ये गलती हुई तो रिजेक्ट हो जाएगा फॉर्म, जानिए क्या है नया नियम?
19-Dec-2022 01:20 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में निलंबित प्रधानाध्यापक संजय कुमार को आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल में योगदान करने नहीं दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा भी मचाया। इस संबंध में प्रधानाध्यापक का कहना था कि विभागीय आदेश के बाद वे विद्यालय में योगदान करने पहुंचे थे लेकिन उन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने उन्हें विद्यालय में योगदान करने नहीं दिया।
मामला मटिहानी प्रखंड के सफापुर मध्य विद्यालय का है जहां प्रधानाध्यापक संजय कुमार को 3 माह पूर्व डीएम रोशन कुशवाहा ने जांच के दौरान निलंबित कर दिया था। लेकिन निलंबन से मुक्त होने के बाद वे आज विद्यालय में योगदान देने पहुंचे थे। लेकिन इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हो गयी। स्कूल में पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें योगदान तक करने नहीं दिया और स्कूल से उन्हे बाहर कर दिया।
ग्रामीणों का कहना था कि संजय कुमार मध्य विद्यालय सफापुर के प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। इनके कार्यकाल में विद्यालय की व्यवस्था चौपट हो गई थी। इनके कार्यकाल में विद्यालय में मध्याह्न भोजन का चावल भी चोरी कर लिया जाता था। ग्रामीणों ने इनके खिलाफ विभाग में शिकायत भी की थी। प्रधानाध्यापक की कार्यशैली से ग्रामीण काफी नाराज हैं।
ग्रामीणों का कहना था कि संजय कुमार ग्रामीणों को केस करने की धमकी दिया करते थे। कहते थे कि हम सरकारी आदमी है हमारे खिलाफ बोलोंगे तो अंजाम बुरा होगा। इनके समय में स्कूल की हालत काफी खराब थी। जब भी इसकी शिकायत ग्रामीण करते थे तो प्रधानाध्यापक गाली देते थे। इनके रवैय्ये से गांव का हर व्यक्ति परेशान था।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक अपनी पहुंच के बदौलत निलंबन से मुक्त होकर सफापुर मध्य विद्यालय में योगदान करने पहुंचे थे। जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वे स्कूल पहुंच गये और भ्रष्ट प्रधानाध्यापक का घेराव कर हाथ पकड़कर उन्हें स्कूल से बाहर कर दिये। आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें स्कूल में योगदान नहीं करने दिया। वहीं प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि विभागीय आदेश के बाद वे स्कूल में योगदान देने पहुंचे थे लेकिन उन्हें स्कूल से भगा दिया गया।