ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नीलाभ कुमार होंगे कुढ़नी से VIP के उम्मीदवार, पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने...

नीलाभ कुमार होंगे कुढ़नी से VIP के उम्मीदवार, पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने किया एलान

15-Nov-2022 09:31 PM

PATNA: बिहार की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के बाद अब कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी दलों के बीच गहमागहमी बढ़ गई है। महागठबंधन, बीजेपी और AIMIM के उम्मीदवार की घोषणा के बाद विकासशील इंसान पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। VIP ने नीलाभ कुमार को कुढ़नी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। 


पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने मंगलवार की देर शाम खुद इसकी घोषणा की और नीलाभ को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए वीआइपी द्वारा नीलाभ कुमार को उम्मीदवार घोषित किया गया। उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दरअसल, मुकेश सहनी ने पहले ही यह घोषणा की थी कि बीजेपी उम्मीदवार के बाद वे वीआईपी के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेंगे। वीआईपी के उम्मीदवार नीलाभ कुमार कुढ़नी से पूर्व विधायक रहे साधु शरण शाही के पौत्र हैं।


बता दें कि कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव काफी रोचक होता जा रहा है। बीजेपी और महागठबंधन द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने के बाद सहनी ने बड़ा दाव खेल दिया है। मुकेश सहनी ने जिस निलाभ कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है वह भूमिहार जाति से आते हैं।