ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / निजीकरण के खिलाफ तेजस्वी ने खोला मोर्चा, बोले.. सबकुछ बेच डालोगे तो गरीब...

निजीकरण के खिलाफ तेजस्वी ने खोला मोर्चा, बोले.. सबकुछ बेच डालोगे तो गरीब क्या करेगा

25-Aug-2021 11:27 AM

PATNA : मोदी सरकार ने निजीकरण को लेकर बड़े फैसले की तरफ कदम आगे बढ़ाया है. अब इसका विरोध शुरू हो गया है. कांग्रेस पहले से ही निजीकरण के खिलाफ मोर्चा खोल कर बैठी थी और अब बिहार में मुख्य विपक्षी दल आरजेडी ने भी निजीकरण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि आर्थिक फायदे के लिए अगर निजीकरण को इतना बढ़ाया जाएगा तो देश में कमजोर वर्गों के हितों की रक्षा करना मुश्किल हो जाएगा.


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि भारत एक अत्यंत सामाजिक आर्थिक असमानता वाला देश है. अगर निजी क्षेत्र, जिसका एकमात्र उद्देश्य अधिकाधिक लाभ कमाना होता है, के हाथों में ही सबकुछ बेच दिया जाएगा तो कमजोर वर्गों के हितों की रक्षा कौन करेगा?


तेजस्वी ने कहा है कि शिक्षा,स्वास्थ्य,परिवहन,नौकरी... सबकुछ कमज़ोर वर्गों की पहुँच से बाहर हो जाएगा. केंद्र में बैठे नीम हकीमों ने अच्छी खासी दौड़ रही अर्थव्यवस्था को इतना बीमार कर दिया है कि अब इसका रेंगना भी दूभर हो गया है. अब इसे ज़िंदा रखने के लिए इसी के अंग काट-काटकर देश की संपत्ति ये झोलाछाप निजी हाथों में बेच रहे हैं. आँगन बेचकर किसी तरह घर चलाना कौन सी काबिलियत है, साहब? तेजस्वी का यह हमला बताता है कि आने वाले दिनों में निजीकरण के खिलाफ हो आरजेडी किस तरह है मुखर होने वाली है.