बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
04-Apr-2020 05:03 PM
By Prashant
DARBHANGA : जिले में दिल्ली के निजामुद्दीन से लौटे एक युवक की पहचान के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दी। वही प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए स्वास्थ्यकर्मी और एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचकर, युवक और उसके भाई को भी जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। जहां इन दोनों का कोरोना के लिए जांच सैम्पल लिया जा रहा है। वहीं, पुलिस इलाके में घरों से लोगो को नहीं निकलने की अपील कर रही है।
संदिग्ध निकला डीएम के एस्कॉर्ट पार्टी का ड्राइवर का भाई
दरअसल जो युवक निजामुद्दीन से लौटकर दरभंगा पहुंचा है, वह युवक दरभंगा के जिलाधिकारी के एस्कॉर्ट पार्टी के ड्राइवर का भाई है। वह युवक पिछले माह के 22 तारीख को ही दिल्ली से लौटा यहां पहुंचा था और उसकी तबीयत फ़िलहाल ठीक थी। वहीं युवक के मिलने की खबर के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओ ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। सतर्कता के तौर पर लोग खुद व खुद अपने घरों के अंदर हैं। तत्काल युवक के घर के आस-पास छिड़काव कर सेनेटाइज़ भी किया जा रहा है।
लॉकडाउन का पालन करते हुए कोरोना जांच करने में करे सहयोग
डीएम डॉ त्यागराजन ने कहा की सूचना मिलने के बाद ऐतिहातन के तौर पर दोनों व्यक्ति को डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड भेजते हुए, दोनों लोगो का ब्लड सैम्पल कोरोना जांच के लिए लिया गया है। वहीं डीएम ने जिलावासियों से अपील की है कि जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। आप लोग शांति व्यवस्था बनाते हुए लॉकडाउन का पालन करे तथा जिलाप्रशासन द्वारा चलाये जा रहे डोर टू डोर कोरोना जांच करने में सहयोग करे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...