ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / निगरानी के हत्थे चढ़ा 2 घूसखोर, राजस्व कर्मचारी और बिचौलिया गिरफ्तार, दाखिल-खारिज...

निगरानी के हत्थे चढ़ा 2 घूसखोर, राजस्व कर्मचारी और बिचौलिया गिरफ्तार, दाखिल-खारिज के लिए 5 हजार रुपये ले रहा था घूस

27-Aug-2021 08:10 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA:  इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहां दो घूसखोर निगरानी के हत्थे चढ़ गया है। दरभंगा के सिंहवाड़ा अंचल के राजस्व कर्मचारी राम प्रसाद राम और निजी सहायक शिवनन्दन यादव को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है। दाखिल खारिज के नाम पर 5 हजार रुपये घूस लेते दोनों को मुजफ्फरपुर से आई विजिलेंस की 11 सदस्यीय टीम ने गिरफ्तार कर लिया। टीम का नेतृत्व निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी अरुण पासवान कर रहे थे। गिरफ्तार दोनों को निगरानी की टीम अपने साथ ले गयी। 


आए दिन घूसखोर रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़े जा रहे हैं बावजूद इसके भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग पा रही है। ज्यादा पैसा कमाने की लालच में ऐसे लोग घूस लेने से भी बाज नहीं आ रहे हैं जिसका नतीजा आज दरभंगा में देखने को मिला है। आज दो घूसखोरों को विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथों धड़ दबोचा है। 


गौरतलब है कि कुछ महीने पहले सिंहवाड़ा अंचल में ही दाखिल-खारिज के नाम पर पैसे के लेने देन का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। मामले की जांच भी कराई गई थी लेकिन इसके बावजूद मामला रफा-दफा हो गया था लेकिन इस बार सिमरी हलका के कर्मचारी निगरानी के हत्थे चढ़ गए। राजस्व कर्मचारी राम प्रसाद राम और उनके निजी सहायक शिवनन्दन यादव आज निगरानी के हत्थे चढ़ गये। उन्हें रंगे हाथ पांच हजार रुपये घूस लेते विजिलेंस की टीम ने धर दबोचा। 


पीड़ित रामप्रदोध चौधरी ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में दिनांक 18.08.2021 को शिकायत दर्ज करायी थी। जिसके कहा था कि आरोपी राजस्व कर्मचारी राम प्रसाद और उनके सहायक शिवनंदन दोनों पीड़ित की पत्नी के नाम से जमीन का दाखिल खारिज करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद निगरानी 11 सदस्यीय टीम का गठन किया और रिश्वत लेते दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पीड़ित की शिकायत को निगरानी ने सही पाया। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर टीम अपने साथ ले गयी है।