हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
10-Aug-2021 07:15 AM
PATNA : 15 सूत्री पुरानी मांगों के साथ पटना नगर निगम के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी कल यानि सोमवार से हड़ताल पर चले गए. चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से राजधानी पटना में सफाई व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है. आज से पटना के अंदर इसका असर भी देखने को मिलेगा नगर निगम के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जा चुके हैं. सोमवार को हड़ताल के पहले ही दिन में हड़ताली कर्मचारियों के तेवर आक्रामक दिखे कंकड़बाग अंचल कार्यालय में ताला जड़ चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों ने हंगामा किया.
फरवरी 2019 से लेकर अब तक 6 बार हड़ताल पर चतुर्थवर्गीय कर्मी जा चुके हैं. लेकिन सरकार से हर बार इन्हें केवल आश्वासन ही मिला है. 15 सूत्री मांगे पुरानी है. लेकिन सरकार हर बार केवल आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करा देती है. इस बार चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ का कहना है कि किसी भी कीमत पर मांग पूरी हुए बगैर काम पर वापस नहीं आएंगे. उधर चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को एजेंसी के कर्मियों का भी साथ मिल रहा है. सोमवार को पटना में कचरा उठा वाली गाड़ियां भी नहीं निकली तो आज हालात और खराब होंगे.
निगम के हड़ताली कर्मियों ने ना केवल सफाई का कामकाज ठप कर दिया है. बल्कि बीती रात एक डाक बंगला चौराहे पर हड़ताली कर्मियों ने कचरा भी फैला दिया. रात के वक्त जब यातायात लगभग थम सा गया था तो डाक बंगला चौराहे पर कचरा फैला हुआ नजर आया. अमूमन सड़क पर इस तरह कचरा नहीं फैलता, जिस तरह डाक बंगला चौराहे पर गंदगी बिखरी उससे यह साफ है कि हड़ताली कर्मी अपना आक्रोश जता रहे हैं. निगम के सफाई कर्मी जब भी हड़ताल पर जाते हैं, अमूमन वह इस तरह की हरकत करते हैं.