ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / निदान यात्रा के दूसरे चरण का शुभारंभ, लखीसराय से विद्यापति चंद्रवंशी ने किया...

निदान यात्रा के दूसरे चरण का शुभारंभ, लखीसराय से विद्यापति चंद्रवंशी ने किया आगाज

26-Feb-2023 01:51 PM

By First Bihar

LAKHISARAI: बिहार में जाति आधारित राजनीति के खिलाफ निदान यात्रा पर निकले आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने रविवार को यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत की। विद्यापति चंद्रवंशी ने निदान यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत आज लखीसराय से की। इससे पहले वे लखीसराय के बड़हिया स्थित मां जगदंबा मंदिर पहुंचे और माता की पूजा अर्चना कर निदान यात्रा के दूसरे चरण का आगाज किया।


दरअसल, बिहार में जाति आधारित राजनीति के खिलाफ आम जनता पार्टी राष्ट्रीय ने बीते 24 जनवरी को निदान यात्रा के पहले चरण की शुरूआत की थी। लोगों को जाति से ऊपर उठकर मतदान करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चन्द्रवंशी ने समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम में जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा का आगाज किया था। पहले चरण की यात्रा समाप्त होने के बाद आज चंद्रवंशी ने दूसरे चरण की यात्रा का शुभारंभ लखीसराय से किया है।


यात्रा के दौरान उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। विद्यापति चंद्रवंशी आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लखीसराय की आम जनता के बीच पहुंचे हैं। लखीसराय मे लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। विद्यापति ने कहा कि माता से आशीर्वाद लेने के बाद जनता की समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए वे जनता के बीच जा रहे हैं। यात्रा में जनता का पूरा समर्थन उन्हें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने मौजूदा सरकार की नाकामियों की पोल खोलकर रख दी है। 


news image