ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / खबर का असर : जेल में कुख्यात का बर्थ डे पार्टी मनाने पर...

खबर का असर : जेल में कुख्यात का बर्थ डे पार्टी मनाने पर एक्शन, 4 कक्षपाल किये गए सस्पेंड

01-Sep-2019 04:23 PM

By 8

SITAMARHI : फर्स्ट बिहार झारखंड की खबर का बड़ा असर हुआ है। सीतामढ़ी जेल में बंद कुख्यात पिंटू तिवारी की बर्थडे पार्टी का वीडियो दिखाए जाने के बाद इस मामले में पहली कार्रवाई हुई है। सीतामढ़ी जेल के 4 कक्षपालों को सस्पेंड कर दिया गया है। जेल आईजी मैं शनिवार को ही इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए थे। जेल में जश्न को लेकर दोषी पाए गए चार कक्षपाल तत्काल निलंबित कर दिए गए हैं। जेल आईजी ने इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल के अधीक्षक राजीव कुमार सिंह को दिया है। दरभंगा में दो इंजीनियरों की हत्या करने वाला कुख्यात पिंटू तिवारी सीतामढ़ी जेल में बंद है। पिछले दिनों उसने जेल के अंदर ही बड़े शान और शौकत के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। केक और मिठाई के साथ-साथ मछली और मटन की दावत का भी इंतजाम उसके जन्मदिन पर किया गया। खास बात यह रही कि फर्स्ट बिहार झारखंड ने जेल के अंदर बर्थडे पार्टी का आज जो हो वीडियो दिखाया उसमें बंदियों के हाथ में स्मार्टफोन दिखे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जेल आईजी ने जांच के आदेश दे दिए थे। सीतामढ़ी से सौरव की रिपोर्ट