ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / न्यूज़ कवर करने गए पत्रकारों से थानेदार ने किया दुर्व्यवहार, डीआईजी ने लगायी...

न्यूज़ कवर करने गए पत्रकारों से थानेदार ने किया दुर्व्यवहार, डीआईजी ने लगायी फटकार

07-Aug-2021 07:03 PM

By SUSHIL

BHAGALPUR: भागलपुर जिले के नाथनगर मधुसूदनपुर थाना पुलिस की दबंगई सामने आई है। जहां इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के दो रिपोर्टर सुशील और अजित से बदसलूकी और अभद्र व्यवहार किया गया। मामला मधुसूदनपुर थाने का हैं जहां इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार न्यूज़ कवरेज करने के लिए पहुंचे थे। जहां  मधुसूदनपुर थाना पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया था जिसे जेल भेजा जा रहा था। खबर की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दो मीडियाकर्मी जब कवरेज करने लगे तो मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार और एएसआई अनमोल कुमार मीडिया कर्मी को देखते ही आग बबूला हो गये और दबंगई पर उतर गये।


news image


थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार और एएसआई अनमोल कुमार मीडिया कर्मियों के साथ गाली गलौज करने लगे और अभद्र व्यवहार करते हुए इस दौरान धक्का-मुक्की की। उनका कहना था कि तुम सभी मीडिया कर्मी को जेल भेज देंगे। इस दौरान मोबाइल छीनकर खुद अपने मोबाइल में दोनों मीडिया कर्मी का वीडियो क्लिप बनाकर धमकी देने लगे। इतने में आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। पुलिस की डर से वहां मौजूद लोग कुछ भी नहीं बाले लेकिन जब दोनों मिडियाकर्मियों ने सवाल पूछा कि यह खबर तो पुलिस की सफलता की है। इस खबर को बनाने में आपकों क्या समस्या है। इतना सुनने के बाद वे शांत हुए।


वहीं इस घटना को लेकर मीडियाकर्मियों ने डीआईजी को पुलिस की बदसुलूकी का वीडियो और घटना की पूरी जानकारी दी। वहीं डीआईजी सुजीत कुमार ने भरोसा दिलाया है कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। 


दरअसल मामला मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के महमहदपुर गांव का था जहां एक भाई ने अपने ही भाई को ईट से कुचल कर हत्या कर दी थी। जिसे लेकर परिजन आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने पहुंचे थे। मधुसूदनपुर थाना के एएसआई अनमोल कुमार ने एफआईआर करने से इनकार कर दिया था जिसे लेकर मीडिया कर्मी सुशील ओर अजित में इस खबर को प्रमुखता से दिखाया। जिसके बाद डीआईजी सुजीत कुमार ने मामले को संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को फटकार लगायी थी। इसी बात से गुस्साएं मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष और एएसआई अनमोल ने दोनों मीडियाकर्मी के साथ बदसलूकी की और धमकी भी दी।