ब्रेकिंग न्यूज़

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन

Home / news / सावधान ! शराब पीकर 'हैप्पी न्यू ईयर' बोलना पड़ेगा भारी, जेल में कटेगी...

सावधान ! शराब पीकर 'हैप्पी न्यू ईयर' बोलना पड़ेगा भारी, जेल में कटेगी रात, सिविल ड्रेस में घूमेंगे सैकड़ों पुलिसवाले

28-Dec-2020 08:02 AM

PATNA :  सावधान हो जाइये ! नए साल का जश्न मनाते समय अगर आप शराब पीते हुए पकड़े गए तो इसबार आपकी न्यू ईयर की पहली रात हवालात में कटेगी. बिहार पुलिस की ओर से इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है. गश्ती के लिए 1500 पुलिसवालों की एक स्पेशल टीम बनाई गई है, जो होटल और पार्कों में गश्त करेंगे. शराब पीकर उत्पात मचाने वाले लोगों को विशेष निगरानी रखी जाएगी. 


पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने सभी थानेदारों को निर्देश दिया है कि वे सभी ऐहतियात बरतते हुए अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखें. एसएसपी के मुताबिक दियारा क्षेत्र में भी चौकसी बढ़ा दी गई है. शराबियों को पकड़ने के लिए पुलिसवाले सिविल ड्रेस में गश्ती करेंगे. ये सभी पुलिसवाले 31 दिसंबर की शाम से लेकर फर्स्ट जनवरी की शाम तक होटल, पार्क और रेस्टोरेंट समेत सभी सार्वजनिक स्थानों पर सिविल ड्रेस में मौजूद रहेंगे. 


पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि 1500 पुलिसवालों में लगभग 200 महिला और पुरुष पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में मौजूद रहेंगे. डेढ़ सौ से अधिक क्विक मोबाइल भी पेट्रोलिंग करेंगे. शराब को पकड़ने के लिए पुलिस अभी भी छापेमारी कर रही है. जिले के होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंटों में पुलिस चेकिंग कर रही है. पुलिस चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही है, ताकि कोई शराब नहीं लाया जा सके.