ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब प्राइवेट कॉलेज एडमिशन के...

मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब प्राइवेट कॉलेज एडमिशन के वक़्त केवल पहले साल की फीस लेंगे

27-Oct-2019 07:54 AM

DELHI : मेडिकल में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने देश के सभी प्राइवेट मेडिकल और डेंटल कॉलेजों को यह निर्देश दिया है कि स्टूडेंट्स के एडमिशन के वक्त वह केवल 1 साल की फीस लें। एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में एडमिशन लेने वाले सभी प्राइवेट कॉलेजों को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से यह गाइडलाइन जारी किया गया है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी की गई इस गाइडलाइन के मुताबिक कोई भी प्राइवेट कॉलेज एडमिशन के बाद स्टूडेंट से 4 साल की फीस एक साथ नहीं ले सकता। सरकार ने कहा है कि किसी संस्थान के पास यह अधिकार नहीं है कि वह स्टूडेंट से एक साल की फीस के साथ 4 साल की फीस के बराबर बैंक गारंटी मांगे। 

स्वास्थ विभाग की तरफ से यह गाइडलाइन स्टूडेंट्स की उस कंप्लेन के बाद जारी किया गया है जिसमें यह बताया गया था कि प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के वक्त स्टैंप पेपर पर 4 साल की फीस की गारंटी मांगी जा रही है। ऐसा नहीं करने वाले छात्रों को प्राइवेट कॉलेज एडमिशन नहीं दे रहे थे। आपको बता दें कि कई राज्यों में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज मैनेजमेंट की इस मनमानी के कारण काउंसलिंग के दौरान सीटें खाली रह गई थीं।