ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / नेपाल में बिहार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, लैंडस्लाइड के दौरान हुआ...

नेपाल में बिहार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, लैंडस्लाइड के दौरान हुआ हादसा

06-May-2023 09:12 AM

By First Bihar

DESK: बड़ी खबर पड़ोसी देश नेपाल से आ रही है, जहां लैंडस्लाइड के दौरान दर्दनाक हादसे में बिहार के चार लोगों की मौत हो गई। लैंडस्लाइड के दौरान चारों युवक इसकी चपेट में आ गए और चारों की जान चली गई। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस चारों शवों को मलवे में तलाश कर रही है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।


दरअसल, किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड स्थित बैरबन्ना गांव निवासी चारों युवक मजदूरी करने के लिए नेपाल गए थे। नेपाल के पहाड़ी इलाके में चीरों मजदूरी कर रहे थे, तभी पहाड़ खिसक गया और चारों उसकी चपेट में आ गए और चारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही नेपाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मलवे में शवों को तलाश कर रही है।


मृतकों की पहचान बैरबन्ना निवासी सिराजुल हक के बेटेत्र अजीमुद्दीन, मैनुल हक के बेटे मो. अब्दुल, मो. इकरामुल के बेटे मो. तौसीफ और अब्दुल रहीम के बेटे मो. मजफ्फर के रूप में हुई है। नेपाल पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दिए जाने के बाद किशनगंज के बैरबन्ना गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। चारों शवों को नेपाल से भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।