ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar teacher leave : बिहार में शिक्षक छुट्टी में बड़ा बदलाव: अब इस तरह की छुट्टी में रविवार नहीं जोड़ा जाएगा; मंत्री ने कर दिया एलान Bihar News: बिहार में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने NH किया जाम Earthquake : भूकंप के झटके से दहला भारत का यह शहर, तेज झटकों के बाद घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द Government holiday : होली से पहले वेतन और बोनस का तोहफा, कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान;2, 3 और 4 मार्च को रहेगी छुट्टी BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब

नेपाल को बिजली देने के लिए दो नए ट्रांसमिशन लाइन, बिहार सरकार करेगी निर्माण

नेपाल को बिजली देने के लिए दो नए ट्रांसमिशन लाइन, बिहार सरकार करेगी निर्माण

15-Apr-2021 08:55 AM

PATNA : बिहार से नेपाल को निर्बाध बिजली आपूर्ति हो पाए इसके लिए दो नए ट्रांसमिशन लाइन बनाए जाएंगे। नेपाल ने इसके लिए बिहार सरकार से अनुरोध किया है। बिहार सरकार की पहल पर सूबे की संचरण कम्पनी बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कम्पनी लिमिटेड 132 केवी क्षमता के दो नये विद्युत संचरण लाइनों के निर्माण की तैयारी करने जा रहा है। 



इसके लिए केन्द्रीय उर्जा मंत्रालय और केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण ने भी अपनी सहमति प्रदान कर दी है। इसके निर्माण पर 27.74 करोड़ रुपए की लागत आएगी। पहली ट्रांसमिशन लाइन कटैया-कुसहा के बीच होगी। इसपर 3.19 करोड़ रुपए खर्च होंगे जबकि दूसरी लाइन रक्सौल और परवानीपुर के बीच होगी। इसपर 24.55 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 


बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव के मुताबिक बिहार स्टेट पावस ट्रांसमिशन कम्पनी लिमिटेड द्वारा पिछले वर्षों में बिजली संचरण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण काम किये गए हैं। नेपाल द्वारा बिहार की कंपनी को इस महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के लिए अनुरोध किया जाना इसकी गुणवत्ता व विश्वसनीयता को प्रमाणित करता है। मंत्री विजेंद्र यादव ने बताया कि इस समय बिहार से नेपाल को 441 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की जाती है।