बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
24-Jun-2024 08:34 AM
By First Bihar
PATNA : मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं के संबंध में सीबीआई ने पहली एफआईआर दर्ज की है। रविवार को अधिकारियों ने जानकारी दी।
केंद्र द्वारा एजेंसी को परीक्षा में जांच सौंपने की घोषणा के एक दिन बाद यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक नया मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक, इस मामले की शीर्ष प्राथमिकता पर जांच के लिए सीबीआई की ओर से विशेष टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें बिहार के पटना और गुजरात भेजी जा रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्यों में दर्ज नीट संबंधी एफआईआर को सीबीआई अपने हाथ में लेगी और पुलिस अधिकारियों से भी संपर्क करेगी।
वहीं, झारखंड में सीबीआई की विशेष टीम धांधली से जुड़े अन्य अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी भी कर सकती है।नीट पेपर लीक मामले में बिहार की ईओयू ने अहम खुलासा किया है।
उधर ईओयू के अनुसार, पटना के खेमनीचक स्कूल से बरामद अधजले प्रश्न पत्र हजारीबाग के ओएसिस स्कूल से लीक हुए थे। प्रश्नपत्र पर दर्ज कोड के मिलान से यह पहचान हुई। इस बीच नीट पेपर लीक मामले में देवघर से गिरफ्तार सिंटू कुमार उर्फ चिंटु उर्फ बलदेव कुमार और उसके चार अन्य सहयोगियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया