ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा

नीट सॉल्वर गैंग : मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सेटिंग करने वाले 2 और गिरफ्तार

नीट सॉल्वर गैंग : मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सेटिंग करने वाले 2 और गिरफ्तार

15-Sep-2021 07:04 AM

PATNA : मेडिकल की प्रवेश परीक्षा नीट में जालसाजी करने वाले सॉल्वर गैंग से जुड़े दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नीट के सॉल्वर गैंग से जुड़ी पटना की रहने वाली और बीएचयू की छात्रा जूली के भाई अभय और लखनऊ स्थित केजीएमयू में एमबीबीएस लास्ट ईयर स्टूडेंट ओसामा शाहिद दोनों की गिरफ्तारी मंगलवार को वाराणसी से की गई है।


इन दोनों के पास से 15 एडमिट कार्ड की कॉपी, चार फोटो, कूरियर की स्लीप समेत मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मोबाइल में सॉल्वर गैंग की चैटिंग और बैंक ट्रांजेक्शन का डिटेल मिला है। हालांकि जूली और उसकी मां की गिरफ्तारी के बाद ओसामा और अभय ने मोबाइल के साथ-साथ लैपटॉप से कई सबूत मिटा भी दिए हैं। पुलिस अब इसकी रिकवरी कराने में जुटी हुई है।


आपको बता दें कि बनारस क्राइम ब्रांच ने सोमवार को नीट के सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश किया था। सारनाथ के सोना तालाब स्थित एक एग्जामिनेशन सेंटर से बीएचयू में बीडीएस सेकेंड ईयर की छात्रा जूली और उसकी मां को दबोचा था। जूली एक अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रही थी। इन दोनों को सॉल्वर गैंग ने पांच लाख देने की डील की थी। पुलिस को गैंग के सरगना पटना के पीके, उसे कैंडिडेट मुहैया कराने वाले डॉ. ओसामा, विकास महतो व अभय महतो की जानकारी मिली थी। अभय को बहन जूली को सॉल्वर के रूप में परीक्षा देने के लिए तैयार करने के जुर्म में पकड़ा गया है। सॉल्वर गैंग का नेटवर्क यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में फैला हो सकता है इसके तार अभी लंबे जुड़ सकते हैं।