गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
22-Sep-2020 08:57 AM
PATNA : पटना से नीट परीक्षा देकर पिछले रविवार को घर लौटी सकरा की 20 वर्षीय छात्रा की एसकेएमसीएच में सोमवार की शाम मौत हो गई. उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.
इलाज के दौरान छात्रा की अस्पताल में मौत हो गई, वहीं उसके परिवार के दो अन्य सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. उन दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है.
मृतका के परिजनों ने बताया कि छात्रा पिछले रविवार को ही पटना से परीक्षा देकर घर लौटी थी तभी पेट दर्द के साथ तेज बुखार की शिकायत हुई. जिसके बाद परिजन उसे लेकर पताही अस्पताल पहुंचे. जांच के दौरान उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई. उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे डॉक्टर ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. एसकेएमसीएच पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही छात्रा की मौत हो गई.
वहीं छात्रा के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद परिवार के दूसरे सदस्यों का सैंपल लिया गया जिसमें उसकी छोटी बहन और एक बहन की बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.