Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
16-Sep-2023 04:16 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना के चर्चित बीजेपी नेता और पार्षद नीलेश मुखिया हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पटना पुलिस ने कुर्की के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पटना एसएसपी राजीव मिश्रा के मुताबिक अटलपथ पर सात एकड़ जमीन के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि अटलपथ पर स्थित सात एकड़ जमीन और अन्य कारणों से मृतक नीलेश मुखिया के करीबी अजय राय उर्फ विशाल ने तीनों नामजद आरोपितों के साथ मिलाकर इस पूरे हत्याकांड की साजिश रची थी और इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। इस कांड का सफल उद्भेदन पटना पुलिस ने कर दिया है।
बता दें कि पुलिस ने इससे पहले घटना में शामिल पांच शूटरों, सुपारी देने वाले और अब इस घटना में तीन अन्य आरोपियों संतोष कुमार और उदय कुमार को दीघा थाना इलाके से गिरफ्तार किया है। वहीं इन दोनों की निशानदेही पर अजय राय उर्फ विशाल को पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है।
एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि हत्या के लिए 25 लाख की सुपारी दी थी। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से 36 हजार कैश,एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और क्रेटा कार बरामद किया है। नामजद अभियुक्तों के घर की कुर्की की कर्रवाई करने के बाद गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।