बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
09-Aug-2022 04:51 PM
PATNA : बिहार में एनडीए के अन्दर टूट हो चुकी है. जेडीयू ने एनडीए गठबंधन से खुद को बहार कर लिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले पर बीजेपी ने बड़ा बयान दिया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की जनता और बीजेपी को धोखा दिया है. यह बिहार की जनता के मैंडेट का उलंघन है, को बिहार की जनता ने एनडीए को दिया था. बिहार की जनता ने 2005 के पहले की सरकार के विरूद्ध में दिया था. आज जो कुछ भी हुआ है, वह धोखा है.
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि 2020 में एनडीए गठबंधन के तहत हमने चुनाव लड़ा था. बिहार की जनता ने बीजेपी और जेडीयू को मैंडेट दिया था. बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में 74 सीटों पर जीत दर्ज की. बावजूद इसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया. लेकिन आज जो कुछ भी हुआ है, वह बिहार की जनता और बीजेपी के साथ धोखा है.
संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को धोखा दिया है. बिहार की जनता ने 2005 के पहले की सरकार के विरूद्ध वोट दिया था. जनता ने शांति और विकास के लिए एनडीए गठबंधन को वोट दिया था, लेकिन नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ धोखा किया है. उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और जनता नीतीश कुमार को माफ़ नहीं करेगी.