ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / NDA में जारी घमासान के बीच अमित शाह का बड़ा बयान, 'बिहार में...

NDA में जारी घमासान के बीच अमित शाह का बड़ा बयान, 'बिहार में नीतीश कुमार ही हैं CM का चेहरा, पूरी तरह से एकजुट है NDA'

03-Jan-2020 08:50 AM

DELHI: NDA में जारी उठापटक के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का बड़ा बयान सामने आया है. अमित शाह ने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार ही सीएम का चेहरा हैं. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार हीं एनडीए के मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे. अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार के ही नेतृत्व में ही एनडीए बिहार में सरकार बनाएगी.


वहीं एनडीए में सीटों के बंटवारे पर मचे बवाल पर अमित शाह ने कहा कि ये स्वाभाविक है, ये सब होता रहता है. ये एनडीए के घटक दलों के आंतरिक लोकतंत्र को दर्शाता है. अमित शाह ने कहा कि एनडीए में कोई टूट नहीं है, हम पूरी तरह से एकजुट हैं. 


अमित शाह ने कहा कि हमारा गठबंधन बहुत पुराना और आजमाया हुआ है, इसे जनता की मंजूरी मिली है. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए पूरी मजबूती के साथ इकट्ठे चुनाव लड़ेगा और जीत हासिल करेगा. सीटों के बंटवारे पर अमित शाह ने कहा कि सीटों की संख्या पर अभी कोई बात नहीं हुई है. समय आने पर तालमेल के साथ फैसला ले लिया जाएगा, किसी भी तरह की कोई परेशानी एनडीए में नहीं है.