ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

NDA में इस दिन होगा सीटों का बंटवारा, जीतन राम मांझी ने बताई तारीख

04-Mar-2024 05:04 AM

By First Bihar

GAYA : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने तरफ से कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि इस लिस्ट में बिहार से एक भी सीट की जिक्र नहीं है। ऐसे में अभी चर्चा की जा रही है कि आखिर बिहार में सीटों का बंटवारा कब तक होगा। उसके बाद अब एनडीए में सहयोगी दल की भूमिका निभा रहे हैं जीतन राम मांझी ने इन तमाम सवाल पर से पर्दा हटा दिया।


दरअसल, गया में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी ने यह दावा किया है कि एनडीए में जल्द ही सीट का बंटवारा किया जाएगा। इसको लेकर सबकुछ तय इसी सप्ताह कर लिया जाएगा।


जीतन राम मांझी ने कहा कि 13 मार्च तक बिहार में एनडीए के बीच सीटों का बटवारा हो जाएगा। हम अभी यह नहीं कहेंगे कि कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन एनडीए में 13 मार्च के पहले या उसके आसपास एनडीए की बैठक होने वाली है, जिसमें सब कुछ क्लियर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बीते दिनों जो बैठक हुई, वह बैठक भाजपा की थी।


मालुम हो कि, इससे पहले भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई पुराने उम्मीदवारों को उतारा गया है, तो वहीं कई मंत्रियों तक के टिकट कटे हैं। भाजपा की पहली सूची में 195 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं, जिसमें 34 मौजूदा केंद्रीय मंत्री और 2 मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। 


आपको बताते चलें कि, बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। एनडीए में अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है। एनडीए गठबंधन में जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और लोजपा के दोनों गुट में किसे कितनी सीटें दी जाएंगी यह तय नहीं हुआ है। 


उधर, बीजेपी और जेडीयू कितनी-कितनी सीटों पर लड़ेगी यह भी देखना है। ऐसे में सीटों के बंटवारे के साथ सबसे बड़ी बात यह भी है कि कौन कहां से लड़ेगा।।अब इस तरह के तमाम सवाल के बीच मांझी ने यह बड़ी जानकारी दी जाय।।इसके बाद अब यह तय माना जा रहा है कि अभी तक जो सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है और बीजेपी की ओर से जारी हुई पहली लिस्ट में जो बिहार से कोई नाम नहीं है उसे जल्द पुरा कर लिया जाएगा।