ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / NDA और महागठबंधन पर बरसे उपेंद्र कुशवाहा, बोले- दोनों खेमों ने बेरोजगारी का...

NDA और महागठबंधन पर बरसे उपेंद्र कुशवाहा, बोले- दोनों खेमों ने बेरोजगारी का मजाक बनाया है

05-Nov-2020 11:59 AM

By ASHMIT

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दो चरणों की वोटिंग समाप्त हो चुकी है. तीसरे और आखिरी चरण की वोटिंग 7 नवम्बर को होनी है. इसी क्रम में आज आखिरी चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. अलग-अलग पार्टी के नेताओं का एक-दूसरे पर हमलावर होने का सिलसिला जारी है. आज रालोसपा प्रमुख और GDA के सीएम कैंडिडेट उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर महागठबंधन और एनडीए नेताओं पर जमकर निशाना साधा. 


कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन के लोग जुमलेबाजी पर उतर आए हैं. राजद के लोगों ने बेरोजगारी का मजाक बनाकर रख दिया है. 10 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कर रहे हैं, ऐसे लग रहा है जैसे ऊंट के मुंह में जीरा के फोरन हो. कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में जारी किया है कि यदि उनकी सरकार आती है तो बिहार में खुशहाली, रोजगार और शिक्षा व्यवस्था को कैसे सुधारा जाएगा. उन्होंने बेरोजगारी को लेकर एनडीए पर भी तंज कसा. कुशवाहा ने कहा कि आज भी लोग रोजगार के लिए बाहर जाकर काम करने के मजबूर हैं लेकिन सरकार उनके लिए कोई काम नहीं कर रही है. इससे यह स्पष्ट हो गया है कि दोनों ही खेमों ने बेरोजगारी के मुद्दे को मजाक बनाकर रख दिया है. 


कुशवाहा ने एनडीए गठबंधन की एकता पर भी सवाल खड़े किये. उन्होंने कहा कि जब जेडीयू और बीजेपी दोनों के चुनावी एजेंडे अलग-अलग हैं तो दोनों पार्टियां साथ में चुनाव लड़ने की बात कैसे कर सकती हैं. 15 साल जनता ने नीतीश कुमार को दिए और उसके पहले 15 साल जनता ने लालू यादव को दिए लेकिन दोनों ही बिहार को आगे बढ़ाने में फेल हुए. उन्होंने कहा कि बीते 30 सालों के तर्ज पर अब जनता को नए व्यक्ति को मौका देना चाहिए. उन्होंने जनता से GDA को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की.