ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / news / जातीय हिंसा और संपत्ति विवाद में बिहार नंबर 1, NCRB ने आंकड़ा किया...

जातीय हिंसा और संपत्ति विवाद में बिहार नंबर 1, NCRB ने आंकड़ा किया जारी

03-Oct-2020 09:36 AM

PATNA: नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने देशभर में जातीय और राजनैतिक हिंसा से जुड़े आंकड़े को जारी किया है. जिसमें कई मामलों में बिहार नंबर वन है. इसमें जातीय हिंसा और संपत्ति विवाद में सबसे अधिक बिहार में हुआ है. दोनों मामले में बिहार सबसे उपर है. 2019 के आकंड़ों के अनुसार बिहार में साल में 131 जातीय हिंसा की घटना हुई. इस हिंसा के कारण 269 लोग प्रभावित हुए. इसके बाद तमिलनाडू का नंबर आता है. वहां पर 80 घटनाएं हुई है. 

जमीन विवाद में भी सबसे आगे बिहार

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार बिहार में सबसे अधिक जमीन विवाद का मामला भी एक साल में आया है. 2019 में जमीन और संपत्ति को लेकर 3707 घटनाएं सामने आई. इसके कारण 5227 लोग प्रभावित हुए. पारिवारिक विवाद में बिहार कई राज्यों से आगे है. एक साल में 839 मामले आए.

राजनैतिक हिंसा में 5 वें स्थान

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के राजनैतिक हिंसा को लेकर जो आंकड़ा दिया है. उसमें बिहार 5वें नंबर पर है. एक साल के अंदर 62 घटनाएं हुई है. जिससे 133 लोग प्रभावित हुए है. राजनैतिक हिंसा के मामले में केरल नंबर वन है. वहां पर 495 घटनाए हुई.  बिहार में पुलिस पर हमले के मामले में तीसरे नंबर है. बिहार में 63 घटनाएं हुईं. इस घटना सें 226 लोग प्रभावित हुए.