ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

नयी शिक्षक नियमावली का विरोध : काली पट्टी बांध नियोजित शिक्षकों का आज प्रदर्शन, 5 मई को होगा बड़ा जुटान

नयी शिक्षक नियमावली का विरोध : काली पट्टी बांध नियोजित शिक्षकों का आज प्रदर्शन, 5 मई को होगा बड़ा जुटान

01-May-2023 07:49 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में आगामी कुछ महीनों में बड़े पैमानों पर शिक्षकों की बहाली होनी है। राज्य में करीब  पौने दो लाख शिक्षकों का नियोजन होना है। नयी नियमावली को कैबिनेट से मंजूरी मिल गयी है और अब सरकार ने वेतनमान भी तय कर दिया है। लेकिन, नीतीश सरकार के इस फैसले से राज्य के नियोजित शिक्षक संघ इससे संतुष्ट नहीं है। नयी नियमावली के विरोध में टीइटी, एसटीइटी उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ की तरफ से बैठक हुई। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है कि इस नियमावली के विरोध में आज विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 


मिली जानकारी के अनुसार, एक मई को सभी 38 जिला मुख्यालयों पर नियोजित शिक्षक काली पट्टी बांधकर संकल्प सभा आयोजित करेंगे। वहीं, पांच मई को शिक्षकों का बड़ा जुटान पटना में होगा, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जायेगी। दूसरी ओर जहानाबाद के डीइओ की तरफ से शिक्षक नेताओं पर की गयी कार्रवाई को संघ ने गलत बताया है और विभाग से डीइओ को लेकर संज्ञान लेने को कहा है। 


वहीं, इस विरोध प्रदर्शन के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मार्कंडेय पाठक और प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी पांडेय ने बताया कि, नयी नियमावली में व्यापक पैमाने पर त्रुटियां हैं, जिन्हें सुधार करने की आवश्यकता है। इसलिए हम शांतिपूर्ण विरोध कर सरकार को बताना चाहते हैं कि, वो इस नई में बदलाव करें वरना शिक्षक संघ द्वारा बड़े पैमाने पर इसका विरोध किया जाएगा। 


इधर ,शिक्षकों ने मांग की है कि कार्यरत सभी शिक्षकों को बिना किसी शर्त के नयी नियमावली में शिक्षकों को समाहित किया जाये एवं वेतन निर्धारण का जो स्ट्रक्चर निर्धारित किया गया है, उसे राज्यकर्मी के अनुरूप निर्धारित किया जाये। वर्तमान में जो वेतन निर्धारित किया गया है वो टीचर होने के लिहाजा बेहद कम है। इसलिए सरकार इस बार ध्यान देकर इसमें भी बदलाव करें।